{"_id":"627d42b82a34f43ac7441205","slug":"the-road-connecting-the-three-states-is-in-poor-condition-saharanpur-news-mrt5883273181","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन राज्यों को जोड़ने वाला सड़क मार्ग खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन राज्यों को जोड़ने वाला सड़क मार्ग खस्ताहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। तीन राज्यों पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाले सड़क मार्ग की हालत पिछले पांच सालों से खस्ताहाल है। बरसात के मौसम में तो गड्ढों में पानी भरने पर इससे सफर करना दुश्वार हो जाता है। ग्रामीण समाधान दिवस और लोनिवि अधिकारियों से सड़क मरम्मत की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
हथिनीकुंड बैराज को जाने वाले इस सड़क मार्ग पर नानूवाला, कासमपुर, फतेहपुर टांडा, फैजाबाद आदि गांव इसी रास्ते पर पड़ते हैं। मिर्जापुर में सहारनपुर विकासनगर हाईवे से लेकर हथिनीकुंड तक छह किमी लंबे इस सड़क मार्ग की हालत बेहद खराब है। दो दिन पूर्व हुई बारिश का पानी इस मार्ग के गड्ढों में भरा हुआ है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है। इन गांवों से तहसील मुख्यालय एवं कोतवाली मिर्जापुर को जाने के लिए भी यह एकमात्र रास्ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच साल से सड़क की हालत खस्ताहाल है और वे लगातार तहसील दिवस पर अफसरों से समस्या के निराकरण का अनुरोध करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सड़क के नवीनीकरण की मांग की है।
अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
पूर्व प्रधान नौशाद का कहना है कि उनके द्वारा कई बार टूटी हुई सड़क की मरम्मत की मांग उच्चाधिकारियों से की गई परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई।
निर्माण नहीं हुआ तो भाकियू करेगी आंदोलन
भाकियू नेता और ग्राम प्रधान सचिंद्र राणा का कहना है कि सड़क की हालत बेहद खस्ताहाल है। अधिकारी जानबूझकर इसकी अनदेखी कर रहे हैं। यदि जल्द ही सड़क पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो भाकियू आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
बाइक सवार गिरकर हो रहे चोटिल
फतेहपुर के ग्राम प्रधान पारस राणा का कहना है कि कई बार बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्कूली बच्चों को भी काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। वे जन सुनवाई पोर्टल पर भी इसकी शिकायत कर चुके हैं।
जनपद की सभी सड़कों की कार्य योजना बनाकर शासन को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
सनद गुप्त ऋषि, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग