फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The road connecting Haridwar to Siddhpeeth has turned into potholes

Saharanpur News: गड्ढों में तब्दील हुआ हरिद्वार को सिद्धपीठ से जोड़ने वाला मार्ग

Tue, 09 Sep 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 09 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The road connecting Haridwar to Siddhpeeth has turned into potholes
फतेहपुर-कलसिया मार्ग पर बने गहरे गड्ढों में भरा पानी। संवाद
छुटमलपुर। कुंभ नगरी हरिद्वार से सिद्धपीठ शाकंभरी देवी को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण फतेहपुर-कलसिया सड़क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। एक पखवाड़े बाद नवरात्र मेला शुरू होने वाला है। इससे पहले सड़क की मरम्मत बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

बीस किमी लंबे इस सड़क मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। छुटमलपुर से कलसिया तक एक किमी का रास्ता भी ऐसा नहीं है जो सही सलामत हो। इनमें बारिश का पानी भरने के बाद तो यह और खतरनाक हो जाते हैं। सड़क ठीक होने की दशा में इस सफर तय करने में 20 से 25 मिनट लगते हैं, लेकिन अभी एक घंटे का वक्त लग रहा है। गाड़ियों में टूट फूट होना सामान्य बात है। ब्लाॅक मुजफ्फराबाद और तहसील मुख्यालय बेहट जाने का तो यह प्रमुख मार्ग है ही सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पोंटा साहिब भी इसी मार्ग से जाया जाता है। बगलामुखी सिद्धपीठ के पंडित अमन कौशिक, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश राणा, वैदिक शिव सत्संग मंदिर के अध्यक्ष मनोज बंसल, मनकामेश्वर महादेव शिव मंदिर के अध्यक्ष राज सिंह साध आदि ने नवरात्र मेले से पहले सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed