फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The road being built to reach the Shakambhari temple in Navratri

धान की ट्रॉली यमुना पुल पर रोकी, भाजपाइयों ने किया हंगामा

Tue, 13 Oct 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
The road being built to reach the Shakambhari temple in Navratri
धान की ट्रॉली यमुना पुल पर रोकी, भाजपाइयों ने किया हंगामा
विज्ञापन

गंगोह। यूपी हरियाणा बॉर्डर के दौलतपुर घाट पर यूपी के किसानों का गेहूं रोकने के विरोध में भाजपाइयों ने हंगामा किया। बाद में हरियाणा के अफसरों ने समस्या के निदान के लिए एक दिन का वक्त मांगा है, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए।
मंगलवार को यूपी के किसानों की धान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को हरियाणा बार्डर पर रोक दिया गया। इसकी सूचना भाजपा के मंडल अध्यक्ष मांगराम सैनी को दी गई। इस पर मांगेराम सैनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा करने लगे। किसानों ने उनको बताया कि रात के अंधेरे में पैसे लेकर हरियाणा पुलिस यूपी के किसानों की ट्रॉलियों को निकलवा देती है। पैसे नहीं देने पर वाहनों को वापस भेज दिया जाता है। इसके विरोध में शेरगढ़ टापू में हरियाणा पुलिस की चौकी पर भाजपाई धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि कृषि कानून बनने के बाद किसान अपना धान कहीं भी बेच सकते हैं। उधर, हरियाणा के पुलिसकर्मियों ने बताया कि उनके पास डीसी के आर्डर हैं, जिसके तहत ही वे यूपी के धान को हरियाणा में जाने से रोक रहे हैं।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष मांगेराम सैनी ने करनाल के डीसी से फोन पर बात की। हंगामा बढ़ता देख हरियाणा प्रशासन ने बुधवार तक का समय देने की बात कही और समझा-बुझाकर भाजपाइयों को वापस भेजा। मांगेराम सैनी ने बताया कि उन्होंने किसानों की समस्या को लेकर पार्टी हाईकमान को अवगत करा दिया है जल्द ही किसानों की इस समस्या का समाधान हो जाएगा। इस दौरान महामंत्री नवीन शकरपुर, पारथ राणा, डब्बू, राजेश, रजनीश पाल, नफे सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed