फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The problem remains as it is, the bus stand could not start

जस की तस समस्या, नहीं शुरू हो सका बस अड्डा

Tue, 22 Feb 2022 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
The problem remains as it is, the bus stand could not start
अंबाला रोड़ पुल पर लगा जाम में फंसे वाहन - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा अंबाला रोड बस स्टैंड खाली कराए जाने के छह दिन बाद भी नया बस अड्डा शुरू नहीं हो पाया है, जिस वजह से यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। परिवहन निगम अस्थाई व्यवस्था से ही बसों संचालन कर रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम ने छह दिन पूर्व अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड को खाली कराकर चारों तरफ बेरीकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इसी जगह परिवहन निगम को मानकमऊ बस अड्डे की भूमि दी गई। इसके साथ ही वहां शौचालय भी बनाए गए, लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम ने मानकमऊ में बस अड्डा शिफ्ट नहीं किया। विभाग का कहना है कि मानकमऊ से बस अड्डा संचालित नहीं हो सकता है। यहां से बसों के संचालन में कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि, दिल्ली की तरफ जाने वाले बसों को सर्किट हाउस की ओर से जाना पड़ेगा। इसके अलावा बस अड्डे तक पहुंचने में यात्रियों जहां खर्चा बढ़ेगा, वहीं परेशानी भी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

भूमि की कर रहे तलाश, मंडलायुक्त भी कर चुुके निरीक्षण
बस अड्डे को लेकर दो दिन पूर्व मंडलायुक्त लोकेश एम. ने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार के साथ नगर निगम की अंबाला रोड पर खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। मानकमऊ में बनाए गए बस अड्डे की व्यवस्था देखी थी। इसके साथ दिल्ली रोड पर पड़ी भूमि का भी जायजा लिया। मंडलायुक्त ने कहा था कि शहर को जाम से मुक्ति दिलाने को बस अड्डा महानगर से बाहर जाना जरूरी है। उन्होंने दोनों विभाग के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से समस्या के समाधान के निर्देश दिए, लेकिन छह दिन बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड और कांशीराम कॉलोनी से चल रही बसें
परिवहन निगम अभी रेलवे रोड और दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी से बसों का संचालन कर रहा है। रेलवे रोड पर बसों की संख्या बढ़ने की वजह से घंटाघर सहित आसपास के इलाके में जाम लग रहा है।

कई कठिनाईयां हैं सामने
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया कि दिल्ली रोड पर उपलब्ध स्थान से दिल्ली रूट की बसों का तो संचालन किया जा सकता है, लेकिन मेरठ, मुजफ्फरनगर-देवबंद की तरफ जाने वाली बसों का संचालन संभव नहीं है। इन रुटों की बसों को देहरादून चौक से होकर ही जाना पड़ेगा। उन्होंने अंबाला रोड पर कल्पना सिनेमा के सामने स्थित नगर निगम की मेला गुघाल वाली भूमि उपलब्ध कराई जाने की मांग की है।

अंबाला रोड़ निगम द्वारा अड्डे पर लगा गया बैनर

अंबाला रोड़ निगम द्वारा अड्डे पर लगा गया बैनर- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड पर बसों का इंतजार करते यात्री

अंबाला रोड पर बसों का इंतजार करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed