फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The problem is not being solved, the jam seems to be happening

समस्या का नहीं हो रहा समाधान, लग रहा जाम

Wed, 23 Feb 2022 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
The problem is not being solved, the jam seems to be happening
अंबाला रोड पर बसों में चढ़ती सवारी और लगा जाम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा अंबाला रोड बस स्टैंड को खाली कराए एक सप्ताह बीत गया, लेकिन यात्रियों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। परिवहन निगम ने यात्रियों की परेशानी का हवाला देते हुए मानकमऊ में बस अड्डा शिफ्ट नहीं किया।
विज्ञापन

रेलवे रोड और कांशीराम कॉलोनी से बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों को घंटाघर का चक्कर लगाकर ही गंगोह व हरियाणा की ओर जाना पड़ रहा है, जिस वजह से घंटाघर पर रोजाना जाम लग रहा है। वहीं, बसों के इंतजार में यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार को भी घंटाघर, नेहरू मार्केट और रेलवे रोड सहित कई जगहों पर जाम लगा रहा। वहीं, यात्री बसों की इंतजार में घंटों खड़े रहे। वहीं, एआरएम जगदीश सिंह का कहना है कि मानकमऊ से बस अड्डा संचालित करने में कई परेशानियां हैं। यहां से गंगोह व हरियाणा रूट की बसों का संचालन तो हो सकता है, लेकिन दिल्ली व मुजफ्फरनगर रूटों पर बसों का संचालन कराए जाने पर दिक्कत आएगी। क्योंकि, दिल्ली जाने वाली बसों को सर्किट हाउस की ओर से जाना पड़ेगा, जिससे जाम की स्थिति बनेगी। वहीं, यात्रियों को बस अड्डे तक पहुंचने के लिए पैसा भी खर्च करना पड़ेगा। विभाग ने उच्चाधिकारियों को अंबाला रोड पर ही नगर निगम की भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। फिलहाल रेलवे रोड और कांशीराम कॉलोनी से अस्थायी व्यवस्था चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed