फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The police will keep an eye on the WhatsApp groups of the candidates

पंचायत चुनाव: प्रत्याशियों के व्हाटसएप ग्रुपों पर रहेगी पुलिस की नजर

Sun, 21 Mar 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The police will keep an eye on the WhatsApp groups of the candidates
प्रत्याशियों के व्हाट्सएप ग्रुपों पर रहेगी पुलिस की नजर
विज्ञापन

सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुुनाव के संभावित उम्मीदवार व्हाट्सएप ग्रुप से मतदाताओं को साधने की तैैयारी में लगे है। इसलिए व्हाट्सएप ग्रुप बना लिए गए हैं। पुलिस ने भी इन व्हाट्सएप ग्रुप को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। किसी ने आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो संभावित उम्मीदवार के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।

इसको लेकर डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सहारनपुर मंडल के जनपद मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के एसएसपी को दिशा निर्देश जारी किए हैं। सहारनपुर में 884 ग्राम पंचायतों पर प्रधान पद, जिला पंचायत सदस्यों के 49 वार्डों, ग्राम पंचायत सदस्य के 11210 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1206 पदों पर चुनाव होगा। चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। राजनीतिक पार्टियों में भी चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। चुनाव में किसी तरह की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस को जानकारी मिली है कि ज्यादातर संभावित प्रत्याशियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं हैं, जिसके लिए अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं को भी उसमें जोड़ा है। इन ग्रुप पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट डालकर माहौल खराब न करे दे, इसलिए पुलिस भी ग्रुप पर नजर रख रही है। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों और वहां के उम्मीदवारो को व्हाटसएप ग्रुप पर नजर रखने के निर्देश देने के साथ ही उच्चाधिकारियों ने चिह्नित करने के लिए कहा है। इसको लेकर डीआईजी ने तीनों जनपदों की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान नजर रखने के निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed