{"_id":"a2d7af626c5c33f889de9f218f3dd44c","slug":"the-police-were-running-after-overnight-utpation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर उत्पातियों के पीछे दौड़ती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातभर उत्पातियों के पीछे दौड़ती रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के जश्न में डूबे उत्पातियों और शरारती तत्वों से निपटने के लिए बृहस्पतिवार रात आठ से बारह बजे तक शहर के थानों की पुलिस टीमें उनके पीछे दौड़ती रही।
शराब के नशे में हुड़दंग करने वाले दर्जनों युवाओं को पुलिस ने थानों में पहुंचाया जबकि तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने और राहगीरों को खतरे में डालकर वाहनों का संचालन करने वाले दोपहियों एवं अन्य गाड़ियों को जब्त कर लिया गया। अधिकतर लोगों को रात गुजरने के बाद छोड़ दिया गया।
शहर के घंटाघर चौक पर हुड़दंगियों को काबू करने के लिए एसपी सिटी महेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस टीमें मुस्तैद रहीं। यहां दुपहिया वाहनों को उठाकर तेज रफ्तार दौड़ाने, शराब पीकर हुड़दंग मचाने, मारपीट करने, पुलिस वालों से उलझने वालों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
नेहरू मार्केट में तेज रफ्तार बाइकें दौड़ाने के साथ ही बंद दुकानों के शटरों पर पत्थर फेंकने और तोड़फोड़ की कोशिश करने वालों को भी पकड़ा गया। इनमें कुछ को माफी मांगने पर छोड़ दिया गया जबकि उलझने वालों को थाने पहुंचाया गया। थाना कुतुबशेर, सिटी कोतवाली और थाना सदर में ऐसे शरारती और उत्पाती युवा सबसे अधिक पहुंचे।
शहर के कोर्ट रोड पर बाइकों की रेस लगाने वाले, स्टंट दिखाने वाले और राहगीरों से हूटिंग करने वाले दर्जनों युवकों को दबोचा गया। खान आलमपुरा, देहरादून रोड, कुतुबशेर, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन से लेकर अन्य कई जगहों पर इसी तरह के नजारे रात भर चलते रहे।
उधर, शहर में जगह जगह डीजे की धुन पर युवाओं की टोलियां नाच गाने के साथ धूमधड़ाके में मशगूल रहीं। एसएसपी आरपी यादव ने दावा किया कि नए साल के जश्न में कहीं कोई बड़ी घटना या अनहोनी नहीं हुई है।