फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The players of the district could not become a part of the Prime Minister's program

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सके जनपद के खिलाड़ी

Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The players of the district could not become a part of the Prime Minister's program
सहारनपुर स्टेडियम से मेरठ में होने वाली प्रधानमंत्री द्वारा खेल विश्व विद्यालय के शिलान्यास का? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुए जनपद के 1700 खिलाड़ियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। रविवार सुबह ठंड के बीच बसों में सवार होकर वे मेरठ जरूर पहुंचे, मगर जाम की वजह से उनकी बसें पार्किंग स्थल पर ही फंसकर रह गईं। जिस वजह से वे कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सके।
विज्ञापन

प्रभारी क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रेम कुमार ने तीन दिन तक खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सूची खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में भेजने के लिए सूची तैयार की थी। जिसमें सहारनपुर जनपद के 1700, मुफ्फरनगर के 937 और शामली के 200 खिलाड़ियों को मेरठ भेजने का निर्णय किया गया। सहारनपुर के खिलाड़ियों के लिए 35, मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों के लिए 21 तथा शामली के खिलाड़ियों के लिए छह बसों की व्यवस्था की गई। सहारनपुर जनपद के खिलाड़ी रविवार सुबह आठ बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से बसों में सवार होकर मेरठ के लिए रवाना हुए थे। विभिन्न जनपदों से पहुंचीं बसों की वजह से मेरठ में जाम की स्थिति बन गई। नतीजा यह हुआ कि जनपद के खिलाड़ियों की बसें कार्यक्रम स्थल से कई किलोमीटर पहले ही जाम में फंस गईं। पार्किंग स्थल तक पहुंचते-पहुंचते उन्हें घंटा भर लग गया। इसके बाद पार्किंग में बसों को लगाने की जगह नहीं मिल सकी। इस वजह से जनपद के खिलाड़ी कार्यक्रम में शामिल होने से वंचित रह गए। वे न तो खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के गवाह बन पाए और न ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुन सके। ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

वर्जन
जनपद के 1700 खिलाड़ी 35 बसों में सवार होकर मेरठ पहुंच थे। उनकी इच्छा थी कि खेल विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में भागीदार बनें परंतु वहां जाम की वजह से खिलाड़ी कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके।-प्रेम कुमार, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed