फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The only slogan is 'Green Saharanpur-Clean Saharanpur'

ग्रीन सहारनपुर क्लीन सहारनपुर

Wed, 04 Mar 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The only slogan is 'Green Saharanpur-Clean Saharanpur'
देहारदून रोड ड्रम में लगे सुखते पौधे - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर केवल नारों में ही ‘ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर’ अभियान चला रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों पर हरियाली की पड़ताल के लिए अमर उजाला की टीम ने बुधवार को शहर के मार्गों का भ्रमण किया। नजारा हैरान करने वाला था। घंटाघर से निकलने वाले पांचों मार्गों पर बीते दो से तीन साल में पौधरोपण नहीं हुआ है। जो भी पेड़ खड़े हैं वह चार से पांच साल और अधिकतम 50 साल तक पुराने हैं।
विज्ञापन

घंटाघर से बेहट बस अड्डे की दूरी करीब चार किलोमीटर है। अमर उजाला टीम ने उक्त मार्ग को बारीकी से देखा। पूरे मार्ग पर कोई ऐसा पौधा नजर नहीं आया, जो इस बीते साल या उससे दो से तीन साल पहले लगाया गया हो। जितने भी पेड़ मिले वह 30 से 40 साल पुराने मिले, जिनकी संख्या 56 थी। प्रताप मार्केट में डिवाइडर के बीच में सुंदरीकरण के लिए पौधे लगाए गए हैं, जो बड़े होने के बाद भी किसी एक भी पेड़ के बराबर तक नहीं हो सकते। घंटाघर से जिला अस्पताल तक देहरादून रोड पर कुल 74 पेड़ खड़े मिले, जिनमें ज्यादातर 30 से 50 साल पुराने हैं। कुछ पौधे तीन से चार साल पुराने दिखे। मगर एक भी पौधा ऐसा नहीं नजर आया, जो बीते साल लगाया गया हो। बाजोरिया रोड पर जरूर आईएमए की ओर से डिवाइडर के बीच गमले रखवाए गए हैं, जिनमें सुंदरीकरण के लिए पौधे लगे हैं। जो वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण की वजह से काले पड़ गए हैं। घंटाघर से एसएएम इंटर कॉलेज तक भी डिवाइडर के बीच में लोहे के ड्रम काटकर उनमें पौधे लगाए हुए हैं, जो वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण की वजह से पनप नहीं पा रहे हैं। घंटाघर से कलक्ट्रेट तिराहे तक करीब तीन किलोमीटर की सड़क पर 25 पेड़ हैं, जो 30 से अधिक वर्ष पुराने हैं। नया कोई पौधा या खाली ट्री गार्ड तक नजर नहीं आया है। कोर्ट रोड पुल पर गमले सजाए गए हैं, जिनमें सुंदरीकरण के लिए पौधे लगाए गए हैं। इनकी भी हालत ठीक नहीं है। अंबाला रोड पर भी घंटाघर से मेला गुघाल पुल तक साल या दो साल में कोई पौधा लगा नजर नहीं आया है।
विज्ञापन

पौधरोपण में मिला था पहला स्थान
बीते वर्ष सहारनपुर में नगर निकायों को 22 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। इनमें अकेले नगर निगम क्षेत्र में 8500 पौधे लगाए जाने थे। निगम अधिकारियों ने बताया कि यह लक्ष्य पूरा कर लिया गया था। पार्षदों से भी अपने-अपने वार्डों में 500-500 पौधे लगाने को कहा गया था। पौधरोपण में सहारनपुर को प्रदेश में पहला स्थान मिला था। इसके बावजूद शहर के प्रमुख मार्ग खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों और कॉलोनियों में हुआ पौधरोपण
नगर निगम के चीफ सेनेट्री इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि शहर में बड़ी संख्या में पौधरोपण कराया गया है। सभी वार्डों में पार्षदों के सहयोग से खाली पड़ी सरकारी जमीनों, कॉलोनियों की सड़कों और पार्कों में पौधरोपण कराया गया है।

शहर में जगह जगह बने प्रदुषण से पर्यावरण बचाओ के बोर्ड

शहर में जगह जगह बने प्रदुषण से पर्यावरण बचाओ के बोर्ड- फोटो : SAHARANPUR

शहर में जगह जगह बने प्रदुषण से पर्यावरण बचाओ के बोर्ड

शहर में जगह जगह बने प्रदुषण से पर्यावरण बचाओ के बोर्ड- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed