फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The night shelters are in bad shape, the attendants sleeping on the floor in the open

रैन बसेरे बदहाल, खुले में फर्श पर सो रहे तीमारदार

Thu, 25 Nov 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
The night shelters are in bad shape, the attendants sleeping on the floor in the open
अमर उजाला लाइव: जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड के बरामदे फर्श पर सोते तीमारदार - फोटो : SAHARANPUR
रैन बसेरे बदहाल, खुले में फर्श पर सो रहे तीमारदार
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में तीमारदारों के लिए पांच रैन बसेरों की व्यवस्था तो है, मगर अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक भी रैन बसेरे में व्यवस्था अच्छी नहीं है। अमर उजाला ने बुधवार की रात दोनों अस्पतालों में जाकर रैन बसेरों की व्यवस्थाओं की पड़ताल की। रैन बसेरों में तो सन्नाटा पसरा मिला, जबकि तीमारदार ठंड भरी रात में फर्श पर सोते मिले। कुछ लोग पर्ची काउंटर के सामने लेटे नजर आए। पेश है रिपोर्ट...
रात 10 बजे
एसबीडी जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर रैन बसेरा बना है। यहां नौ बेड डाले गए हैं। रात दस बजे बेड पर गद्दे और चादरें बिछी मिलीं, मगर ओढ़ने के लिए कंबल नहीं थे। ऐसे में तीन ही बेड पर लोग मिले, वह भी अपने कंबल और चादर लिए थे। शेष बेड खाली रहे।
विज्ञापन

रात 10:10 बजे
एसबीडी जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड के सामने रैन बसेरा बना हुआ है। लाइट की व्यवस्था नहीं होने की वजह से रैन बसेरे में अंधेरा छाया हुआ मिला। चार बेड पड़े मिले, जिन पर धूल चढ़ी हुई है। शौचालय का दरवाजा टूटा मिला तथा भीतर कचरा भरा हुआ था। वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदार बरामदे में फर्श पर सोते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 10:15 बजे
हड्डी वार्ड के सामने भी एक रैन बसेरा बना हुआ था, जिसके भीतर अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन प्लांट फिट करा दिया है। ऐसे में तीमारदार वार्ड के बाहर बरामदे में लेटे नजर आए।
रात 10:25 बजे
जिला महिला अस्पताल में पुरानी बिल्डिंग के ठीक सामने रैन बसेरा बना हुआ है, मगर अस्पताल प्रशासन ने उसके फ्रंट को ऑक्सीजन प्लांट से ढक दिया है। रैन बसेरे में तीन बेड पड़े मिले, जिन पर गद्दा और चादर तक नहीं थी। इसकी वजह से सन्नाटा पसरा नजर आया। रैन बसेरा ऑक्सीजन प्लांट के पीछे होने की वजह से वहां महिलाओं की सुरक्षा नहीं रह गई है।
रात 10:30 बजे
जिला महिला अस्पताल में वार्ड के सामने एक रैन बसेरा बना है, जो चारों ओर से अच्छे से कवर किया गया है, मगर रैन बसेरे के भीतर कोई बेड नहीं मिला। चारों ओर बैठने के लिए सीमेंट के स्लैब बनाए गए हैं, जिन पर सो पाना मुश्किल है। ऐसे में रैन बसेरे में सन्नाटा और महिलाएं बाहर फर्श पर सोती नजर आईं।
रैन बसेरे तीमारदारों की सुविधा के लिए बने हैं। यदि उनमें बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं तो यह गंभीर मामला है। दोनों अस्पतालों के जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र लिखकर व्यवस्था कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

- डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ

अमर उजाला लाइव: जिला महिला अस्पताल के रैन बेसेरे में बिना गद्दे के डाले गए तीन बैड

अमर उजाला लाइव: जिला महिला अस्पताल के रैन बेसेरे में बिना गद्दे के डाले गए तीन बैड- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला लाइव: जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड के सामने रैन बसेरे में टूटे पड़े गद्दे

अमर उजाला लाइव: जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड के सामने रैन बसेरे में टूटे पड़े गद्दे- फोटो : SAHARANPUR

अमर उजाला लाइव: जिला महिला अस्पताल में बेड नहीं होने से रैन बसेरे में पसरा सन्नाटा

अमर उजाला लाइव: जिला महिला अस्पताल में बेड नहीं होने से रैन बसेरे में पसरा सन्नाटा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed