{"_id":"5d4481fc8ebc3e6c98749acc","slug":"the-municipal-corporation-could-not-maintain-the-fun-point-saharanpur-news-mrt4363814176","type":"story","status":"publish","title_hn":"फन प्वाइंट को संजोकर नहीं रख सका नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फन प्वाइंट को संजोकर नहीं रख सका नगर निगम
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर के बीचोबीच बना जुबली पार्क फन प्वाइंट नगर निगम की अनदेखी और उदासीनता का शिकार है। स्मार्ट सिटी योजना में इसके सुंदरीकरण की परिकल्पना एक साल पहले की गई थी, मगर वह सब कागजों में ही रह गई। कभी लाखों रुपये खर्च करके फन प्वाइंट को दी गई मनोरंजन की सुविधाएं आज नदारद हैं तथा मनोरंजन के जो साधन लगाए गए थे, वह टूट गए हैं।
जुबली पार्क परिसर में 2007 में फन प्वाइंट विकसित किया गया था। फन प्वाइंट में बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटी ट्रेन, स्लाइड्स, मैजिक मिरर, नौका विहार, छोटे झूले, बैठने के लिए हरी घास के मैदान, बेंच और टहलने के लिए रास्ते और उनके दोनों साइड में सुंदर लाइटिंग की व्यवस्था दी गई थी। सुबह और शाम लोग बच्चों को लेकर फन प्वाइंट में टहलने आते थे, मगर 2010 तक नगर पालिका तथा उसके बाद नगर निगम लगातार पार्क की अनदेखी करता रहा। नतीजा यह हुआ कि पार्क में लाखों रुपये खर्च कर दी गई मनोरंजन की सुविधाएं मेंटीनेंस नहीं होने की वजह से एक-एक कर खत्म होती चली गईं। मैजिक मिरर, स्लाइड्स, झूले अन्य साधन आज टूूूूटी अवस्था में हैं। ट्रेन और उसकी लाइन भी जर्जर हो चुकी है, जिसे नगर निगम ने कुछ ही माह पहले पार्क से हटवाया है। नौका विहार के लिए पार्क के बीच में व्यवस्था की गई है, जिसमें दो नौकाएं भी छोड़ी गई थीं, जिनमें बैठकर कभी लोग परिवार के साथ विहार किया करते थे, मगर अब नौकाएं टूटकर खत्म हो गई हैं।
नगर निगम को करना था जीर्णोद्घार
करीब एक वर्ष पहले नगर निगम ने फन प्वाइंट का जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया था। तत्कालीन नगरायुक्त गौरव वर्मा ने मौके पर पहुंचकर फन प्वाइंट के बीच बनी पुरानी हवेली को ध्वस्त कराकर वहां की सफाई कराई थी। बाद में पार्क को संवारने की दिशा में कोई कार्य नहीं हुआ, बल्कि निगम ने इस तरफ देखना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन
दुकानदार डाल रहे कचरा
पार्क एक मार्केट के पीछे बना है। दुकानदारों ने छतों के पानी की निकासी पार्क में की हुई है। कई दुकानदार दुकान की गंदगी ऊपर से ही पार्क में डालते रहे हैं। करीब दस माह पहले नगर निगम ने दुकानदारों को नोटिस जारी किए थे, मगर उनके रवैयेे में सुधार नहीं आया है। ऐसे में पार्क लगातार गंदा हो रहा है। इतना ही नहीं, पार्क की बगल में एक शौचालय भी है, जिसकी दुर्गंध से पार्क में आने वाले लोग परेशान हैं।
निगम को लाखों का नुकसान
जिस समय फन प्वाइंट में तमाम सुविधाएं हुआ करती थी। उस समय फन प्वाइंट का टेंडर 16 लाख रुपये सालाना तक हुआ है, मगर वर्तमान में मात्र छह लाख रुपये नगर निगम फन प्वाइंट से ठेका छोड़कर कमा रहा है। मौजूदा ठेकेदार मुर्सलीन का कहना है कि यदि नगर निगम पार्क में पुरानी सभी सुविधाएं दे तो निगम को अच्छा मुनाफा हो सकता है।
जुबली पार्क के फन प्वाइंट हमारी प्राथमिकता में है, जिसे हम स्मार्ट सिटी योजना के तहत मॉडल पार्क के रूप में विकसित करने वाले हैं। पार्क के भीतर ऑपन जिम, फाइव स्टार सुविधा वाला शौचालय और तमाम सुविधाएं देंगे। इसके अलावा लोगों को पार्किंग की सुविधा भी देंगे। -- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।

सहारनपुर के जुबली पार्क स्थित फन प्वाईंट में टूटा पडा मैजिक हाल- फोटो : SAHARANPUR

जुबली पार्क स्थित फन प्वाईंट मे टूटी पडी लाइट- फोटो : SAHARANPUR

जुबली पार्क स्थित फन प्वाईंट मे टूटी पडी बोट- फोटो : SAHARANPUR

जुबली पार्क स्थित फन प्वाईंट मे टूटी पडे झूले- फोटो : SAHARANPUR