फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The moon of Muharram was sighted, mourning began

Saharanpur News: मोहर्रम का चांद दिखाई दिया, अजादारी शुरू

Mon, 08 Jul 2024 03:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 08 Jul 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
The moon of Muharram was sighted, mourning began
सहारनपुर। मोहर्रम का चांद दिखाई देने पर इमाम बारगाहों में तैयारी पूरी की गई। इसके साथ ही करबला के शहीदों की याद में अजादारी शुरू हो गई। सोमवार को मोहर्रम की पहली तारीख है। इसके तहत इमाम बारगाहों में मजलिस होंगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के स्थायी अधिवक्ता मंजर हुसैन काजमी ने बताया कि मोहर्रम का महीना हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद दिलाता है। हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम रसूले खुदा के नवासे थे, जिन्होंने करबला के मैदान में इस्लाम धर्म को बचाने के लिए अपने छह माह के बच्चे से लेकर नौजवानों और बुजुर्ग के साथ शहादत दी थी। शिया समुदाय मोहर्रम के महीने में हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का पैगाम दुनिया तक पहुंचाता है। मजलिसों और जुलूस के जरिए हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का पैगाम नागरिकों को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने फरमाया था कि आतंकवाद के खिलाफ करबला में 72 साथियों ने शहादत दी थी, लेकिन यजीद के हजारों लश्कर से टकराकर यह शिक्षा दी कि जालिम कितना ही ताकतवर क्यों न हो, उससे डर कर चुप नहीं बैठना चाहिए। देर रात मजलिसों में मुस्लिम धर्म गुरुओं ने शहादत पर प्रकाश डाला। मजलिस में सबसे पहले मरसिए खानी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed