फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The meritorious jumped with joy after seeing the result

रिजल्ट देखकर खुशी से उछले मेधावी

Mon, 13 Jul 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The meritorious jumped with joy after seeing the result
इंटरमीडिएट में शानदार प्रदर्शन करने पर खुशी मनाते सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल के छात्र - फोटो : SAHARANPUR
नानौता/ रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। सीबीएसई इंटर का रिजल्ट घोषित होते ही नगर के सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर के रेडियंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अनुज कुमार सैनी ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल 97 प्रतिशत रहा। इसमें विवेक कुमार ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को टॉप किया, जबकि आयुषी ने 94 प्रतिशत तथा जसमीत कौर ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नगर के ब्राइट होम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मोहम्मद अहमद खान ने बताया कि स्कूल का परीक्षाफल 93 प्रतिशत रहा है। इसमें विज्ञान वर्ग में अंशिका पुंडीर ने 95. 60 प्रतिशत तथा कॉमर्स वर्ग में तनिशा जैन ने 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। जबकि निवेदिता चौधरी ने 92.60 प्रतिशत, आकृति चौधरी ने 92.20 प्रतिशत, कनिका गर्ग ने 90.60 प्रतिशत तथा फाबिया सिद्दीकी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुशील राणा ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा फल 95 प्रतिशत रहा। इसमें यश बंसल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया, जबकि नीतीश कल्याण 90 प्रतिशत मोहम्मद साहिल 85 प्रतिशत तथा रानी ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: पहले तीन स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान की इंडिया टुडे कॉन्वेंट एकेडमी में आयुषी 97.4, मदर लैंड पब्लिक स्कूल पारखी गोयल 97 प्रतिशत, बिल क्लिंटन स्कूल उदित शर्मा ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने अपने विद्यालय टॉप किए। मदर लैंड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य कुमारी शालू भुर्यांन और इंडिया टूडे कान्वेंट एकेडमी की प्रधानाचार्य रेणु सैनी, बिल क्लिंटन स्कूल के प्रधानाचार्य एसपी सिंह, रामरती एजुकेशन कांप्लेक्स की प्रेजिडेंट राजकमल सक्सेना ने शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बधाई दी है।

नानौता के ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में 95.20 प्रतिशत अंक पा विद्यालय टॉप करने पर छात्रा तनिशा जैन को म

नानौता के ब्राइट होम पब्लिक स्कूल में 95.20 प्रतिशत अंक पा विद्यालय टॉप करने पर छात्रा तनिशा जैन को म- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed