{"_id":"6807eb7025e658aa2a057696","slug":"the-mercury-reached-382-degrees-breaking-the-record-of-five-years-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-147826-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 38.2 डिग्री पर पहुंचा पारा पांच साल का रिकॉर्ड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 38.2 डिग्री पर पहुंचा पारा पांच साल का रिकॉर्ड टूटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी ने बीते पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसकी वजह से मंगलवार का दिन सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।
जनपद में बीते एक सप्ताह से तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार की सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ रहा। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक धूप में खड़े होना मुश्किल रहा। आलम यह रहा कि दोपहर में सड़कें तपने के कारण हवा लू की तरह महसूस हुई। इसी वजह से दोपहर के समय बाजारों में कम लोग नजर आए।
न्यूनतम तापमान जो सोमवार को 24.4 डिग्री सेल्सियस था वह मंगलवार को 25 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान, जो सोमवार को 37.4 डिग्री सेल्सियस था वह बढ़कर 38.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह में तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान जताया है।