फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The level of pollution is increasing with the fog in the air

हवा में कोहरे के साथ बढ़ रहा प्रदूषण का भी स्तर

Mon, 30 Nov 2020 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
The level of pollution is increasing with the fog in the air
सहारनपुर। ठंड बढ़ने के साथ ही कोहरे ने दस्तक दे दी है। सोमवार को देहात क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। शहर में सुबह आठ बजे तथा देहात में नौ बजे के बाद कोहरा छटा। खास बात यह है कि हवा में कोहरे के साथ ही प्रदूषण का भी स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मौसम में घना कोहरा होने की वजह से सूरज देर से निकला। हालांकि दिन में चार से पांच घंटे कड़ी धूप रही। आगामी दिनों में भी कोहरे के आने की संभावना है। उधर, कोहरे के साथ ही हवा में प्रदूषण भी बढ़ रहा है। बीते चार दिन में एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) चार गुना तक बढ़ा है। चार दिन पहले बूंदाबांदी होने की वजह से एक्यूआई 70 तक पहुंच गया था, मगर उसके बाद फिर से लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

दिल और सांस के मरीज रहें सावधान
फिजीशियन डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि हवा में कोहरा और प्रदूषण बढ़ने पर दिल और सांस के मरीजों को सावधान हो जाना चाहिए। दिल के मरीजों को सुबह चार बजे से दस बजे तक बिस्तर नहीं छोड़ना चाहिए। कोहरे में निकलने से बचना चाहिए। यदि निकलना जरूरी हो तो अच्छा मास्क लगाकर और गर्म कपड़े पहनकर ही निकले। सांस के मरीजों को भी मास्क का नियमित प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन का एक्यूआई
तिथि----------एक्यूआई
27 नवंबर-------70
28 नवंबर-------140
29 नवंबर-------200
30 नवंबर-------270
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed