फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The leader and other parties clashed in the police post itself

पुलिस चौकी में भिड़े भाकियू नेता और दूसरा पक्ष

Wed, 14 Oct 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
The leader and other parties clashed in the police post itself
बड़गांव। थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा पांडा निवासी और भाकियू तोमर गुट के प्रदेश महासचिव नवीन त्यागी और गांव किसनपुर निवासी दीपक के बीच किसी बात को लेकर पिछले कई दिन से विवाद चल रहा है। दीपक ने नवीन त्यागी के खिलाफ जड़ौदा पांड़ा पुलिस चौकी में भी तहरीर दी है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों को चौकी में बुलवाया। आरोप है पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान चौकी में कुर्सी भी टूट गई। पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर बड़गांव थाने आ गई। थाना प्रभारी ने बताया चौकी में दोनों पक्षों में कुछ कहासुनी हो गई थी। दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। उधर, कुछ लोग देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता कराने में लगे रहे। इस कारण में लोगों की काफी भीड़ रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed