फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The issue of average speed of Vande Bharat train was raised in Parliament

Saharanpur News: वंदे भारत ट्रेन की औसत गति का मुद्दा उठा संसद में

Thu, 21 Aug 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 21 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The issue of average speed of Vande Bharat train was raised in Parliament
सहारनपुर। सांसद इमरान मसूद ने लोकसभा में वंदे भारत ट्रेनों की गति घटने के संबंध में प्रश्न पूछा। उन्होंने पूछा कि पटरियों और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने के लिए अब तक क्या कदम उठाया गए हैं। कब तक यह ट्रेनें अपनी अपेक्षित गति से चल पाएंगी।
विज्ञापन


सांसद के प्रश्न का जवाब रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिया। उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए कई सुधार किए गए हैं। वर्ष 2014 में जहां 60.4 फीसदी ट्रैक की अधिकतम गति क्षमता 110 किमी प्रति घंटे से कम थी। इसे घटाकर 21.6 फीसदी कर दिया गया है। वर्ष 2014 से 2025 तक 110-130 किमी प्रतिघंटा गति वाले ट्रैक बढ़कर 56.6 फीसदी हो गए हैं। 130 किमी प्रतिघंटे से अधिक क्षमता वाले ट्रैक बढ़कर 21.8 फीसदी तक पहुंच गए हैं। सांसद ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सरकार मूल प्रश्न से हटकर केवल आंकड़ों में सुधार दिखाकर खुश हो रही है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता है कि वंदे भारत की औसत गति अब भी जनता की उम्मीदों के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed