फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The increasing misery of the passengers due to not getting the bus

बस नहीं मिलने से यात्रियों की बढ़ रही दुश्वारी

Tue, 15 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The increasing misery of the passengers due to not getting the bus
सहारनपुर। चुनाव ड्यूटी में रोडवेज बसें जाने से यात्रियों की दुश्वारियों कम नहीं हो रही है। आगामी आठ मार्च तक यात्रियों को बसों की किल्लत से जूझना पड़ेगा। मंगलवार को यहां से रोडवेज के बेडे़ से 78 बसें चुनाव ड्यूटी के लिए भेजी गई। इन बसों में पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी जाएंगे। सभी चरणों का मतदान पूरा करके ये बसें अब आठ मार्च को ही वापस आएगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही रोडवेज के साथ अन्य अनुबंधित बसों की जरूरत प्रशासन को होने लगी थी। जनपद में दूसरे चरण में मतदान हुआ है। बीते बीस दिनों से रोडवेज बसें चुनाव ड्यूूटी में थी। यहां मतदान पूरा होने पर अब इन रोडवेज बसों को अन्य जिलों में भेजा गया है। यहां रोडवेज के बेडे़ में शामिल निगम की 166 बसों में से 78 बसें चुनाव ड्यूटी में चली गई। जिस कारण दिल्ली-हरिद्वार, दिल्ली-ऋषिकेश, दिल्ली-देहरादून मार्ग पर बसें नहीं चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोकल मार्गों पर भी बसें कम हो गई है। आगरा, लखनऊ मार्ग पर केवल एसी बसें ही चलाई जा रही है। शामली मार्ग पर केवल अनुबंधित बसें चल रही है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी लोकल मार्गों पर यात्रियों को हो रही है।
विज्ञापन

एआरएम जगदीश सिंह का कहना है कि चुुनाव ड्यूटी में 78 बसें चले जाने से सभी मार्गों पर बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। देहरादून, दिल्ली, ऋषिकेश, हरिद्वार मार्ग पर बसें नहीं चल रही है। लोकल मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed