{"_id":"68c0725232f96787590267c7","slug":"the-girl-was-raped-after-being-given-drugs-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-158251-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नशीला पदार्थ खिला युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नशीला पदार्थ खिला युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नकुड़। कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव निवासी युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उनकी रिश्तेदारी है। आरोप लगाया कि गत 14 फरवरी को उसके परिजन शादी समारोह में गए हुए थे। इस दौरान रिश्तेदार का पड़ोसी युवक रात को करीब 10 बजे उसके घर में घुस आया और डरा-धमका कर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि आरोपी ने दुष्कर्म करते हुए उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बना ली। इसके बाद आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। उसके साथी बाहर पहरा देते रहे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।