फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The farmer got cut off by train

किसान ने ट्रेन से कटकर दे दी जान

Wed, 02 May 2018 11:41 PM IST
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर Updated Wed, 02 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
 The farmer got cut off by train
मृतक किसान के घर गमजदा महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के तलहेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर बुधवार को 40 वर्षीय किसान ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। मृतक किसान के परिजनों ने बताया कि खेत में गन्ना खड़ा था, लेकिन तौल बंद हो चुकी थी। परेशान होकर वह मजदूर ढूंढने के लिए घर से निकला था। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


तलहेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह लोगों ने ट्रैक पर एक व्यक्ति का कटा शव पड़ा देख पुलिस को इसकी सूचना दी। आशंका जताई जा रही है कि वह व्यक्ति ने पटरी पर लेटकर अपनी जान दी है। जानकारी मिलते ही तलहेड़ी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामला रेलवे स्टेशन की परिधि में होने के कारण जीआरपी को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन


देवबंद से पहुंची जीआरपी ने शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। पुलिस को युवक की जेब से गन्ना पर्ची मिली। जिसमें वेदपाल का नाम लिखा हुआ था। जो बड़गांव थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर धर्मकांटा की थी। बाद में युवक की पहचान नन्हेड़ा खुर्द निवासी राधे सिंह के पुत्र वेदपाल (40) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही वेदपाल के परिजन भी तलहेड़ी स्टेशन पर पहुंचे और शव की शनाख्त की। मृतक के भाई राजपाल फौजी ने बताया कि वेदपाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके हिस्से में करीब 10 बीघा जमीन आती थी।

खेत में गन्ना खड़ा था, जबकि गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर तौल बंद हो चुकी थी। वेदपाल को मजदूर मिल नहीं रहे थे। जिस कारण वह परेशान था। मजदूर ढूंढने के लिए वह मंगलवार को घर से निकला था। जो बाद में घर नहीं पहुंचा।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। ओमपाल चेयरमैन ने बताया कि नन्हेड़ा खुर्द क्रय केंद्र की तौल करीब 20 दिन से बंद पड़ी है। जिस कारण यहां के किसान अपना गन्ना नन्हेड़ा कलां के गन्ना सेंटर पर डालने को मजबूर हैं।


उन्होंने बताया कि वेदपाल अपने पीछे मां और पत्नी के अलावा 8 साल का बालक कुणाल को छोड़ गया है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच बजे मृतक वेदपाल का शव जैसे ही उसके पैतृक गांव नन्हेड़ा खुर्द में पहुंचा तो मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed