सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं को अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम मेधावी छात्र सम्मान के तहत सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
मंगलवार को सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि छात्र जीवन का यह समय बहुत अच्छा होता है। इस समय का सदुपयोग करें, मेहनत से पढ़ाई करते रहें। उन्होंने एक श्लोक के माध्यम से कहा कि उत्साह में कभी कमी न आने दें। काम करने की झटपट क्रिया विधि को अपनाएं। अपने अंदर कभी नकारात्मक विचार न रखें और हमेशा धैर्य बनाए रखें। जीवन में हमेशा अच्छे मित्र बनाएं। परिणाम को लेकर कभी चिंतित न रहें और निरंतर मेहनत करते रहें, तो परिणाम भी अच्छा ही आएगा। आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने अमर उजाला फाउंडेशन की सराहना की।
जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दुबे ने कहा कि सम्मान मिलने पर बच्चों को नई प्रेरणा मिली और उनमें ऊर्जा का संचार हुआ है। ऐसे आयोजन समाज के लिए बहुत उपयोगी हैं। खासकर यूपी बोर्ड के बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए यह कार्यक्रम सराहनीय है।
कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के जिले में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्तिपत्र, मेडल, ईयर बुक और गुलाब का फूल भेंट किया गया। इस दौरान अभिभावकों में अंकुर सैनी, सिद्धार्थ सैनी, आकाश त्यागी, सीता देवी, शांता, राकेश कुमार, सुबोध कुमार, सुरेंद्र कुमार, धर्मवीर कुमार शामिल हुए।
इंटरमीडिएट के यह छात्र हुए सम्मानित
-- 88.06 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहीं सरसावा निवासी और डीसी जैन इंटर कॉलेज की छात्रा राखी।
-- 86.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही शहर के जवाहर पार्क निवासी और स्टार पेपर मिल सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की छात्रा दिव्या।
-- 85.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बड़गांव निवासी व आदर्श इंटर कॉलेज की छात्रा मैत्री।
हाईस्कूल में इन्हें मिला सम्मान
-- 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पर रहे किशनपुरा निवासी व सोफिया हिंदी मीडियम स्कूल के छात्र साहिल।
-- 91.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहे नागल क्षेत्र के गांव नैनसोब निवासी व नेशनल इंटर कॉलेज के छात्र वंश त्यागी।
-- 90.83 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रहे गंगोह के गांव शकरपुर निवासी व जेएसपीएम इंटर कॉलेज के छात्र अर्पित सैनी।
-- 90.83 प्रतिशत अंक हासिल कर तृतीय स्थान पर रहीं चिलकाना क्षेत्र के गांव पाजबांगर निवासी व नव जनोदय इंटर कॉलेज की छात्रा अंकिता सैनी।
-- 90.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रही दिल्ली रोड स्थित रोहित विहार निवासी व महर्षि दयानंद एंग्लो वैदिक इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा।
ली सेल्फी, पूछे सफलता के गुर
सहारनपुर। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी के संग सेल्फी ली और उनसे सफलता के गुर भी पूछे। हाईस्कूल में जिला टॉप करने वाले साहिल ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और अपने गुरुजनों को दिया। इसके साथ ही साहिल ने कहा कि उसका परिवार गरीब है और विषम परिस्थितियों में पढ़ाई की। साहिल ने डीएम से आईएएस अफसर बनने के लिए किस तरह तैयारी की जाए, इसके बारे में पूछा। जिलाधिकारी ने कहा कि मेहनत से प्रयास करते रहें और एक दिन सफलता जरूर मिलेेगी।
दिव्या को मुख्यमंत्री भी कर चुके सम्मानित
सहारनपुर। इंटर में जिले में द्वितीय स्थान पर रही दिव्या ने वर्ष 2018 में हाईस्कूल में उत्तर प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया था। तब अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिव्या को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। इसके अलावा दिव्या के नाम पर उसके सहारनपुर के मोहल्ला जवाहर पार्क में सड़क का निर्माण भी सांसद निधि से हुआ था।

सहारनपुर के तहसील सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित टापर्स छात्र?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के तहसील सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में टापर्स छात्र को मेडल व ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के तहसील सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में टापर्स छात्र को मेडल व ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के तहसील सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में टापर्स छात्र डीएम से स?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के तहसील सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में टापर्स छात्रा को मेडल ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के तहसील सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में टापर्स छात्रा को मेडल ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के तहसील सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में टापर्स छात्रा को मेडल ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के तहसील सभागार में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में टापर्स छात्र को मेडल व ?- फोटो : SAHARANPUR