फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The effect of DM's order showed somewhere, negligence was seen elsewhere

निर्देश का कहीं दिखा असर, तो कहीं हुई लापरवाही

Mon, 30 Nov 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The effect of DM's order showed somewhere, negligence was seen elsewhere
शहर के एक पेट्रोल पंप पर बिना मास्क लगाए बाइक में पेट्रोल डलवाने पहुंचा युवक। - फोटो : SAHARANPUR
डीएम के आदेश का कहीं दिखा असर, कहीं रही लापरवाही
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के पेट्रोल पंपों पर अधिकतर जगहों पर कर्मचारी और आने वाले लोग मास्क के साथ नजर आए तो कहीं लापरवाही भी दिखाई दी। कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डीएम अखिलेश सिंह ने पंप संचालकों को निर्देश दिए थे कि बिना मास्क आने वाले लोगों को पेट्रोल या डीजल न दें। साथ ही पंप के कर्मचारी भी मास्क लगाकर काम करें। इस सख्ती के साथ प्रशासन की ओर से पंपों पर नो मास्क नो फ्यूल के नोटिस चस्पा कराए गए थे।
डीएम के आदेश के बाद पिछले दिनों के मुकाबले मास्क पहनने वाले अधिक तो रहे लेकिन पेट्रोल या डीजल लेने वाले कुछ लोग बिना मास्क वाले भी रहे। इनमें अधिकतर युवा ही रहे। अंबाला रोड, कोर्ट रोड और दिल्ली रोड पर दोपहर 12 से दो बजे के बीच ऐसा ही हाल देखने को मिला। इन पंपों पर कुछ कर्मचारी मास्क तो लगाए हुए थे मगर उनके चेहरे नहीं ढके थे। वहीं, कुछ ग्राहक बिना मास्क लगाए ही पेट्रोल लेने पहुंच गए। अंबाला रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर सभी कर्मचारी चेहरे पर मास्क लगाए हुए नजर आए।
विज्ञापन

---------
रास्ते में लगाया था, यहीं पर उतारा मास्क
- एक पेट्रोल पंप पर बिना मास्क लगाए युवक से इस लापरवाही के बारे में पूछा तो उसने कहा कि रास्ते में तो मास्क लगा रखा था। यहीं आकर उतारा है। नोटिस के बारे में अभी जानकारी नहीं थी। आगे से ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पहले से पड़ा है फर्क, चेकिंग कराएंगे
- जिलापूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र का कहना है कि डीएम के आदेश के बाद पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर नो मास्क नो फ्यूल के नोटिस चस्पा कराए गए थे। पंप संचालकों को भी कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को इसका काफी असर नजर भी आया है। आगे भी चेकिंग कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed