फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The driver of the truck was burned alive

ट्रक में जिंदा जल गया चालक

Tue, 17 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान Updated Tue, 17 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
The driver of the truck was burned alive
पापुलर से भरी ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक की रविवार रात जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर से ट्रक में भीषण आग गई। आग की लपटों में फंसकर चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक में मौजूद दूसरा चालक अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


सूचना पर मौके से पहुंची फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने तक में चालक का शरीर राख हो चुका था। मौके पर पुलिस को कुछ अवशेष ही मिले, जिन्हें एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया गया। उधर, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


चुन्हैटी गांव के पास रविवार की रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक और बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली की आमने की टक्कर हो गई। ट्रैक्टर ट्राली पर लदी पापुलर की बल्लियां शीशा तोड़ते हुए चालक की ओर से ट्रक के अंदर घुस गई। इस बीच जोरदार टक्कर से ट्रक में आग भी लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में घुसी बल्लियों के बीच चालक बुरी तरह फंस कर चोटिल हो गया था। आग लगने के बाद वह जिंदा जलने लगा। वह खुद को बचाने के लिए चीखता रहा। इस बीच खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। लेकिन, आग की लपटें थमने का नाम नहीं ले रही थी।

इस बीच दमकल की गाड़ी में पानी समाप्त होने के बाद नजदीक ही यूनीटेक कंपनी से उसे भरा गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मगर, इस बीच ट्रक चालक का पूरा शरीर राख हो चुका था। रात करीब ढाई बजे पुलिस ने राख से चालक के शरीर के अवशेष एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक में बाई तरफ बैठा व्यक्ति बाहर आ गया था। जिंदा जलकर मरने वाला ट्रक चालक व ट्रैक्टर चालक कौन था और ट्रक में मौजूद दूसरा  व्यक्ति कहां गया पुलिस यह भी नहीं बता पा रही है।

थानाध्यक्ष राकेश शिशौदिया ने कहा कि ट्रक मालिक थाना सरसावा के गांव असदपुर निवासी दीपक चौधरी पुत्र प्रवीन चौधरी है। जो यह नहीं बता पा रहा है कि घटना के समय ट्रक को कौन सा ड्राइवर चला रहा था। उधर प्रवीन चौधरी ने बताया है कि ट्रक यमुना नगर से कमानी के पट्टे भरकर वाराणसी जा रहा था। ट्रक पर दो ड्राइवर रहते थे। घटना के बाद से दोनों के मोबाइल स्विच आफ आ रहे हैं।

जोरदार टक्कर से टूटा गांवों का सन्नाटा
रात करीब 12 बजे वाहनों की आवाज से गुलजार रहने वाले दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जोरदार टक्कर ने थोड़ी देर के लिए हाईवे के शोर को शांत कर दिया। रामपुर मनिहारान से सहारनपुर की ओर ट्रैक्टर ट्राली जा रही थी और ट्रक दिल्ली की ओर से जा रहा था। रात में आमने-सामने की भीषण टक्कर के बाद ब्लास्ट जैसी आवाज ने आसपास के गावों के सन्नाटे को भी तोड़ दिया।


राख में तलाशती रही चालक के अवशेष
आग पर काबू पाने के बाद पुलिस ट्रक के पास पहुंची तो उसमें राख में ही कुछ आकृति दिखाई दी। इसके बाद पुलिस को आभास हुआ कि इसमें ट्रक चालक की मौत हो गई। राख में ही चालक के अवशेष को एकत्र कर पुलिस ने उसे जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed