फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The driver attacked with a sword when asked to stop the truck

ट्रक रोकने को कहा तो चालक ने किया तलवार से हमला

Tue, 25 Feb 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The driver attacked with a sword when asked to stop the truck
अंबाला रोड पर यातायात कर्मी पर ट्रक चालक ने तानी तलवार - फोटो : SAHARANPUR
ट्रक रोकने को कहा तो चालक ने किया तलवार से हमला
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला रोड पर बस अड्डे के पास एक ट्रक को ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोका तो सिरफिरे चालक ने तलवार से हमला कर दिया। पुलिसकर्मी ने किसी तरह से जान बचाई। इसके बाद चालक ने ट्रक से कूदकर फिर से हमले की कोशिश की। पुलिसकर्मी ने भागकर खुद को बचाया। बाद में सिविल पुलिस की मदद से चालक को गिरफ्तार किया गया।

अंबाला रोड पर बस अड्डे के पास मंगलवार दोपहर करीब एक बजे ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, राजकुमार और निखिल के अलावा पीआरडी के जवान ड्यूटी दे रहे थे। एक ट्रक कुतुबशेर की ओर जा रहा था। इस ट्रक को रोकने और साइड में करने के लिए कहा गया, तो चालक ने गति और बढ़ा दी। लेकिन भाग नहीं सका तो ट्रक को रोका और ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर तलवार तान दी। एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर तलवार से वार किया, लेकिन उसने पीछे हटकर जान बचाई। पुलिसकर्मियों ने ललकारा तो सिरफिरा ट्रक चालक ट्रक से नीचे कूदा और फिर से तलवार से हमला किया। निहत्थे यातायात पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई। यह नजारा देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच सूचना पर कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ट्रक चालक भाग सिंह निवासी सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया।

अंबाला रोड पर यातायात कर्मी पर ट्रक चालक ने तानी तलवार

अंबाला रोड पर यातायात कर्मी पर ट्रक चालक ने तानी तलवार- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड पर यातायात कर्मी पर ट्रक चालक ने तानी तलवार

अंबाला रोड पर यातायात कर्मी पर ट्रक चालक ने तानी तलवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed