फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The dream of automatic testing center did not come true, two applications were discussed

Saharanpur News: ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर का सपना नहीं हुआ साकार, दो आवेदनों पर मंथन

Wed, 17 Sep 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The dream of automatic testing center did not come true, two applications were discussed
सहारनपुर। जिले में वाहनों की फिटनेस जांच के लिए कंप्यूटराइज ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर का सपना अभी साकार नहीं हुआ है। आवेदक नहीं मिलने से सेंटर की प्रक्रिया अटकी हुई है। नौ में से दो आवेदनों पर अभी मंथन चल रहा है, जबकि मानक पूरे नहीं करने पर सात आवेदन निरस्त हो गए थे।
विज्ञापन

सवारी वाहन बस, जीप, टेंपो, ट्रक व पिकअप सहित अन्य काॅमार्शियल वाहनों का प्रतिवर्ष संभागीय परिवहन कार्यालय से फिटनेस कराना अनिवार्य है। आरटीओ कार्यालय में इस समय 21 हजार से अधिक कॉमर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। संभागीय निरीक्षक ही वाहनों को चेक करने के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करते हैं। जांच के लिए कोई ट्रैक नहीं है। जिले में तीन कंप्यूटराइज ऑटाेमेटिक सेंटर खोले जाने हैं। टेस्टिंग सेंटर में लगी आधुनिक मशीनों से कुछ ही मिनटों में वाहनों के टायर, लाइटिंग की व्यवस्था, पहियों की गति, इंजन की आवाज, प्रेशर हाॅर्न, ब्रेक की तीव्रता व सीट आदि की जांच आसानी से हो जाएगी। सेंटर के लिए नौ लोगों ने आवेदन किया था, उनमें से सात निरस्त हो गए हैं, जबकि दो आवेदनों पर अभी विचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, संभागीय निरीक्षक रोहित कुमार सिंह का कहना है कि ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर निर्माण के लिए करीब तीन एकड़ जमीन की जरूरत है। सेंटर का संचालन किसी प्राइवेट संस्था या व्यक्तिगत रूप से किसी व्यक्ति को करना है। ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर निर्माण के लिए अभी दो आवेदनों पर मंथन चल रहा है। अभी नए आवेदन नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed