फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The district received its second Vande Bharat train, which will run between Saharanpur and Lucknow.

Saharanpur News: जिले को मिली दूसरी वंदे भारत, सहारनपुर-लखनऊ के बीच दौड़ेगी

Tue, 23 Sep 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The district received its second Vande Bharat train, which will run between Saharanpur and Lucknow.
सहारनपुर। जिले को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। यह ट्रेन सहारनपुर से लखनऊ के बीच दौड़ेगी। इसका रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट किया है। हालांकि, ट्रेन कब से चलेगी, इसका अभी कोई जिक्र नहीं किया गया।
विज्ञापन

अभी वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से सहारनपुर होकर आनंद विहार जाती है। देहरादून से सुबह सात बजे रवाना होती है, जो सहारनपुर में सुबह 9:27 बजे पहुंचती है और आनंद विहार पहुंचने का समय पूर्वाह्न 11:45 बजे है। वापसी में आनंद विहार से शाम 5:50 बजे चलकर सहारनपुर में रात 7:55 बजे आती है।
विज्ञापन

पिछले दिनों नगर विधायक ने रेलमंत्री को पत्र लिखकर चंडीगढ़ से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग की थी। लिखा था कि अभी बेगमपुरा और चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस रात्रि में चलती है। इन ट्रेनों में अधिक भीड़ रहती है। यह ट्रेनें अधिक दूरी होने के कारण समय भी काफी अधिक लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने जिले को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दे दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट डाली है। इस ट्रेन का संचालन सहारनपुर से लखनऊ के बीच होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed