फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The dead body of BSF jawan reached Saidpur after four days

चार दिन बाद सैदपुर पहुंचा बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर

Fri, 07 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
The dead body of BSF jawan reached Saidpur after four days
सहारनपुर: सरसावा क्षेत्र के गांव सैदपुर में बीएसएफ जवान अनुज कुमार के पिता को तिरंगा सौंपते बीएस? - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। पश्चिम बंगाल के रायगंज क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वाले बीएसएफ जवान अनुज कुमार का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर चार दिन बाद सरसावा क्षेत्र के गांव सैदपुर पहुंचा। परिजनों, जनप्रतिनिधियों तथा अन्य लोगों द्वारा श्रद्धांजलि देने के उपरांत अनुज कुमार के शव का अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि स्थल पर बीएसएफ के जवानों ने अपने साथी को अंतिम विदाई देते हुए हवा में गोलियां दागकर सलामी दी।
विज्ञापन

सैदपुर निवासी बीएसएफ जवान अनुज कुमार का पार्थिव शरीर जैसे ही गांव पहुंचा तो हाथों में तिरंगे झंडे लिए ग्रामीणों ने अनुज कुमार अमर रहे, हिंदुस्तान जिंदाबाद वंदेमातरम आदि नारे लगाए। जवान अनुज के घर पर अंतिम दर्शन करने हेतु कुछ देर के लिए उसका पार्थिव शरीर रखा गया। बीएसएफ जवानों ने ताबूत उतार कर जैसे ही अनुज कुमार का चेहरा दिखाया तो पत्नी और परिजन फफक पड़े। अपने चाचा की गोद में अनुज की तीन वर्षीय पुत्री अवनी अपने पिता को लगातार देख रही थी। अंतिम दर्शन के पश्चात जब अनुज की शव यात्रा आरंभ हुई तो लोगों ने फूल बरसा कर अंतिम विदाई दी। श्मशान घाट पर दाह संस्कार से पूर्व बीएसएफ जवानों ने पार्थिव शरीर के ऊपर लिपटे तिरंगे को अनुज कुमार के पिता को सौंपा। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने पुलिस गारद के साथ हवा में गोलियां दागकर साथी जवान को अंतिम सलामी दी। गमगीन माहौल में छोटे भाई राहुल ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। बीएसएफ जवान अनुज कुमार के पार्थिव शरीर पर आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी के प्रतिनिधि चरण सिंह सैनी, बेहट विधायक नरेश सैनी, विधान परिषद सदस्य साहब सिंह सैनी, पूर्व विधायक महिपाल माजरा, बसपा के नरेश गौतम, भाजपा नगराध्यक्ष सुशील कंबोज, समाज सेवी नरेश चंद जैन, एसडीएम नकुड़ पीएस राणा, सीओ यतेंद्र नागर, सरसावा थाने के प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी आदि ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग
भागीरथ सेना ने एसडीएम नकुड़ को एक ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि अनुज को शहीद का दर्जा देते हुए उसके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा उसकी पत्नी एवं छोटे भाई को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

सहारनपुर: सरसावा क्षेत्र के गांव सैदपुर में साथी अनुज कुमार को अंतिम विदाई देते बीएसएफ के जवान

सहारनपुर: सरसावा क्षेत्र के गांव सैदपुर में साथी अनुज कुमार को अंतिम विदाई देते बीएसएफ के जवान- फोटो : SAHARANPUR

बीएसएफ के जवान का शव गांव में आने के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लिए खड़े युवक

बीएसएफ के जवान का शव गांव में आने के दौरान राष्ट्रीय ध्वज लिए खड़े युवक- फोटो : SAHARANPUR

बीएसएफ जवान के शव के गांव पहुंचने के दौरान तैनात पुलिस और जुटे ग्रामीण

बीएसएफ जवान के शव के गांव पहुंचने के दौरान तैनात पुलिस और जुटे ग्रामीण- फोटो : SAHARANPUR

बीएसएफ जवान के अंतिम बार दर्शन करती उसकी पत्नी

बीएसएफ जवान के अंतिम बार दर्शन करती उसकी पत्नी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed