फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The crowd crushed the old man, crushing the train, death

ट्रेन में चढ़ने की आपाधापी में भीड़ ने वृद्ध को कुचला, मौत

Sat, 17 Jun 2017 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
The crowd crushed the old man, crushing the train, death
मृतक अधेड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में सीट कब्जाने को लेकर जनसेवा एक्सप्रेस में घुसी भीड़ ने अंदर बैठे अधेड़ को नीचे गिरा दिया। भीड़ उसके ऊपर चढ़ गई जिसमें दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के भाई ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही उसका शव नीचे उतारा। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया।सुखदेव पासवान (65) निवासी धौलपट्टी बिहार अपने भाई फुलटेन पासवान के साथ जनसेवा एक्सप्रेस से जालंधर जा रहा था।
विज्ञापन


वहां दोनों मजदूरी करते हैं और छुट्टियों के बाद लौट रहे थे। सामान्य बोगी वाली जनसेवा एक्सप्रेस बिहार से ठसाठस भरी थी और रास्ते में लगातार उसमें यात्री बढ़ते जा रहे थे। सहारनपुर से पहले लक्सर जंक्शन पर अचानक बोगी में भीड़ घुसने की कोशिश करने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच ट्रेन वहां से चल दी, मगर अंदर ठसाठस भीड़ में ही लोग डटे रहे। सीट पाने को लेकर मची अफरातफरी में अंदर मौजूद सुखदेव पासवान को भीड़ ने नीचे गिरा दिया।

बताया गया कि कई यात्री उसके ऊपर चढ़ गए जिसमें कुचले जाने के साथ दम घुटने से चलती ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई। ट्रेन दोपहर करीब डेढ़ बजे सहारनपुर स्टेशन पहुंची तो मृतक का शव ट्रेन से नीचे उतारा गया।


सूचना पर जीआरपी वहां पहुंची और जानकारी लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि वे दोनों जालंधर में मजदूरी करते थे। जीआरपी प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि ट्रेन में मौत की खबर मिली। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed