{"_id":"5debf6078ebc3e1c082ecfd6","slug":"the-crooks-came-again-in-mirajadi-village-saharanpur-news-mrt457430071","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीराजादी गांव में फिर आए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीराजादी गांव में फिर आए बदमाश
विज्ञापन
सरसावा (सहारनपुर)। चार दिन पूर्व अज्ञात बदमाशों की ओर से भैंस लूट के शिकार परिवार ने एक बार फिर से गाड़ी में सवार अज्ञात बदमाशों को घेर के आसपास घूमकर दहशत फैलाने का आरोप लगाया गया। हालांकि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
शनिवार को ग्राम मीराजादी के धर्म सिंह ने बताया कि तीन दिन पूर्व रात में करीब दो बजे एक गाड़ी तथा एक टेंपो में आए दर्जन भर बदमाशों ने उनके घेर में बंधी दो भैंसें खोलकर टैंपो में लाद ली थी। जब शोर सुनकर वे घर से बाहर निकले तथा बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश उन्हें तमंचे दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
धर्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 11 बजे एक बार फिर से आहट सुनकर घर से बाहर निकले तो देखा कि उनके घेर के बाहर एक वाहन खड़ा है। जिसकी लाइट बंद थी तथा उसमें कुछ लोग सवार थे। इसी बीच गाड़ी सवार लोगों ने उनके मुंह पर टार्च की रोशनी जलाई। जैसे ही उन्होंने शोर मचाया तो बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस की चार गाड़ियां मौके पर आ गईं तथा बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। एसओ सरसावा प्रमोद कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर मीराजादी गांव में अज्ञात लोगों के होने की सूचना मिली थी। वे मौके पर पहुंचे तथा सूचना देने वाले परिवार से जानकारी लेकर सभी संपर्क मार्गो पर पुलिस की गाड़ी को भी तैनात कर दिया था लेकिन बदमाशों की कोई मूवमेंट नहीं मिली।