फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The complaint lodged on the portal is not being resolved

पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत पर नहीं हो रहा समाधान

Thu, 21 Jan 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The complaint lodged on the portal is not being resolved
सहारनपुर। लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए जनसुनवाई पोर्टल बना। शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, मगर गुणवत्तापरक और सभी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे भी लोग हैं, जो एक दो नहीं, बल्कि अनेकों बार अपनी शिकायत पोर्टल पर दर्ज करा चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे लोगों ने अमर उजाला के साथ अपनी पीड़ा साझा की तो यह स्थिति सामने आई। पेश है रिपोर्ट...
विज्ञापन

अमर उजाला को भेजी शिकायतें
-- तीन साल से टूटी सड़क बनवाना पड़ रहा भारी
- देवबंद ब्लाक क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी निवासी हाफिज मोइनुद्दीन ने बताया कि तैमूर के मकान से मदरसे तक सड़क करीब तीन साल से खराब पड़ी है। इसका निर्माण कराने के लिए जनसुनवाई पोर्टल पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

-- जर्जर मकान में रहने को मजबूर है परिवार
- मुजफ्फराबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव शेरपुर खानजादपुर निवासी भूषण कुमार ने बताया कि हमारा मकान जर्जर है और छत लकड़ी की कड़ी लगी हुई हैं। ब्लाक कार्यालय और तहसील कार्यालय में कई बार प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। दस साल से मांग करते आ रहे हैं, मगर आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- शिकायतकर्ता का ही हो गया उत्पीड़न
- रामपुर मनिहारान निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्म सिंह ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में भवन की छत पर टेलीकॉम कंपनी का टॉवर लगवाने से रोकने की मांग की थी। इसकी शिकायत तीन नवंबर को तहसील रामपुर में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में की थी। आरोप है कि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि पुलिस ने उनके बेटे के खिलाफ ही कार्रवाई करके उत्पीड़न किया गया। ब्रह्म सिंह का कहना है कि इस मामले में एसडीएम नकुड़ से जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed