{"_id":"5e10e21d8ebc3e87927976ea","slug":"the-company-cheated-the-villagers-for-a-quarter-of-two-crores-saharanpur-news-mrt462014125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी ने ग्रामीणों से पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी ने ग्रामीणों से पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी की
विज्ञापन
कंपनी ने ग्रामीणों से पौने दो करोड़ की धोखाधड़ी
चिलकाना (सहारनपुर)। रियल स्टेट कंपनी में एफडी कराने के नाम पर क्षेत्र के ग्रामीणों से पौने दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव बुड्ढा खेड़ा निवासी जुनैद पुत्र इरफान ने थाने में दी तहरीर में कहा एक रियल स्टेट कंपनी ने आरडी और एफडी कराने के नाम पर क्षेत्र के कई लोगों से रुपया जमा कराया । आरडी और एफडी का समय पूरा होने पर कंपनी ने उन्हें चेक दे दिए। जब एफडी और आरडी के चेक लेकर बैंक में जमा कराए तो सभी चेक बाउंस हो गए। जुनैद ने बताया कि क्षेत्र के काफी लोगों ने रियल स्टेट कंपनी में आरडी तथा एफडी में करीब एक करोड़ 80 लाख रुपये जमा कराए थे। पुलिस ने जुनैद की तहरीर पर कंपनी के साजिद अली, कुरबान, सुभाष, कमल कुमार और महबूब हसन के खिलाफ धोखाधड़ी की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।