फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The colony of leader, the tile of leader, cost of DUDA

नेता की कॉलोनी, नेता की टाइल, खर्च डूडा का

Wed, 03 Feb 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 03 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
The colony of leader, the tile of leader, cost of DUDA
एक सपा नेता ने इंटरलॉकिंग टाइल्स की फैक्ट्री लगा रखी है। ऐसे में ज्यादातर सरकारी विभागों में ठेकेदारों को मौखिक आदेश है कि टाइल्स उसकी फैक्ट्री की होनी चाहिए। टाइल्स खपाने के लिए भी डूडा अविकसित और अवैध कालोनियों में सड़क आदि का काम करवाने में जुटा है।
विज्ञापन


भले ही नगर निगम को खुद को स्मार्ट सिटी की रेस में शामिल करने की होड़ में जुटा हो, मगर उसी से जुड़ा विभाग जिला नगरीय विकास प्राधिकरण (डूडा) शहर की सूरत बिगाड़ने में जुटा है। 
विज्ञापन


मनमानी और अनियमितताओं का आलम यह है कि अवैध और अविकसित कालोनियों में लाखों रुपये के बजट खर्च कर नाली और सड़कें बनाई जा रही हैं। इस पूरे खेल में अफसरों के साथ सत्ताधारी सपा नेताओं की सांठगांठ हैं और निजी हितों के चलते कोई भी इस खेल को रोकने की जहमत नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, विकास प्राधिकरण की शह पर शहर में लगातार अवैध कालोनियां विकसित हो रही हैं। ऐसे में डूडा के अफसर भी इन कालोनाइजर के साथ मिलकर उसके विकसित होने से पहले ही वहां बड़े पैमाने पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने से नहीं चूक रहे हैं। इस बड़े गोलमाल में ज्यादातर मंडी समिति रोड से जुड़ी कालोनियां हैं। सूत्रों की मानें तो मुस्लिम इलाकों की इन अवैध कालोनियों प्लाटिंग के बाद ही डूडा मनमाने तरीके से काम कर चुका है।

आपको बता दें कि सहारनपुर में ज्यादातर अवैध कालोनियां सपा नेताओं की शह पर कांटी जा रही है। ऐसे में सत्ताधारियों के दबाव में विकसित होने से पहले ही राजनीतिक दबाव में डूडा वहां काम करवा रहा है।

नियम कायदों की  कमी से अफसर उठा रहे फायदा
नियमानुुसार डूडा के पास मलिन बस्तियों में काम करने का अधिकार है। इसी तर्क पर मुस्लिम इलाकों में विकसित हो रही अवैध और अविकसित कालोनियों में भी कालोनाइजर को फायदा पहुंचाने के लिए अफसर यह खेल कर रहे हैं। इससे पहले भी इसकी शिकायतें हो चुकी हैं, मगर सत्ताधारियों के संरक्षण के चलते इस गोलमाल पर रोक नहीं लग रही है।


अधिकारी कहिन
अविकसित और अवैध कालोनियों में डूडा की ओर से काम नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ है या हो रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें अनियमितता पर कठोर कार्रवाई भी होगी।
- एमपी अग्रवाल, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed