फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The cleaners' fast continued for the second day

सफाईकर्मियों का अनशन

Wed, 14 Oct 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
The cleaners' fast continued for the second day
दूसरे दिन भी जारी रहा सफाईकर्मियों का अनशन
विज्ञापन

गंगोह। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश से सबद्ध शाखा गंगोह के बैनर तले बिना वजह की गई वेतन कटौती के विरोध में सफाई कर्मचारियों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन के बावजूद सफाई कर्मचारियों ने अनशन समाप्त करने से इंकार कर दिया।

सोमवार की दोपहर नगर पालिका के चार संविदा कर्मचारी सेठ पाल, परविंद्र, सुशील, राजू आमरण अनशन पर बैठ गए थे। संविदा कर्मियों का कहना है कि सितंबर माह के वेतन में बिना किसी कारण के कटौती की गई। इस संबंध में 9 अक्तूबर को नगर पालिका गंगोह में शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण नगर पालिका परिसर में आमरण अनशन शुरू किया गया है। हड़ताली सफाई कर्मियों के बीच मंगलवार को एसडीएम हिमांशु नागपाल भी पहुंचे तथा उनकी मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। लेकिन अनशनकारियों ने मांगे पूरी होने तक उठने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed