फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The claims turned out to be true, the pit did not reduce

दावों का निकला दम, गड्ढे नहीं हुए कम

Sat, 25 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The claims turned out to be true, the pit did not reduce
खस्ता हाल में शेखपुरा का संपर्क मार्ग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एक तरफ जहां शासन और प्रशासन की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के दावे किए जाते हैं, वहीं जमीनी स्तर पर दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिले में अधिकांश इलाकों में सड़कें टूटी पड़ी और गड्ढों की वजह से सफर करना खतरे से खाली नहीं है। टूटी सड़कों की वजह से आए दिन हादसे भी होते हैं, लेकिन इसके बाद भी सड़कों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। शनिवार को अमर उजाला ने इसकी पड़ताल की तो कई सड़कों पर सफर जोखिम भरा नजर आया है।
विज्ञापन

गड्ढों में तब्दील हुआ चिलकाना मार्ग
चिलकाना मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इन गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर हादसों के शिकार हो रहे हैं। लोगों कठिनाईयों के बीच सफर करना पड़ रहा है। मार्ग की मरम्मत किए जाने की मांग कई बार लोग उठा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बता दरें कि 25 किलोमीटर लंबे गंदेवड- चिलकाना मार्ग की मरम्मत लगभग छह वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग ने कराई थी। इस मार्ग से पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के यात्रियों का नियमित आवागमन होता है। मां शाकंभरी देवी मंदिर भी लोग इसी मार्ग से होकर आते-जाते हैं। इसी तरह गंदेवड़-चिलकाना से गांव शेखपुरा, मीरपुर ठसका, धौलरा एवं नुनयारी तक जाने वाले संपर्क मार्ग पर जर्जर हालत में है। ग्रामीणों ने कई बार सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटी सड़क से गुजरते है छात्र
गंगोह-गांव गुड़छप्पर मार्ग पर नगर की अनेक शिक्षण संस्थाएं स्थित है। इस मार्ग से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक स्कूली बच्चें एवं ग्रामीण गुजरते है। मार्ग पर बनी कालोनियों के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते कालोनियों के आगे पानी भर जाता है और सड़क टूट चुकी है। आए दिन बच्चें और राहगीर यहां गिरकर चोटिल हो जाते है। शिकायत पर मामले का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की रजिस्ट्रार अन्नू चौधरी ने जिलाधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद सड़क ठीक नहीं कराई गई।
बरसात में तालाब बन जाता है मार्ग
देवबंद से मकबरा जाने वाला करीब चार किलोमीटर लंबा मार्ग जर्जर हालत में है। सड़क में गहरे गड्ढे होने के वजह से हर समय हादसों का भय बना रहता है। लोग पिछले काफी समय से यह परेशानी झेल रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों में दीवालहेड़ी से बस्तम, करंजली से होते हुए 20 किलोमीटर का चक्कर काट देवबंद जाना पड़ता है। क्योंकि, इस सड़क पर गड्ढों की वजह से पानी भर जाता है।
जोखिम भरा है नानौता-गंगोह मार्ग पर सफर
नानौता से गंगोह जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। इस वजह से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सड़क हादसों में लोग चोटिल भी होते हैं। ऐसे में इस मार्ग पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। इसी टूटे मार्ग पर कांवड़ यात्रा के दौरान गंगोह, तीतरों सहित हरियाणा के करनाल आदि क्षेत्रों के कांवड़िए भी गुजरते हैं।
नकुड़-गोकलपुर मार्ग भी खस्ताहाल
नकुड़ से गांव गोकलपुर को जाने वाले मार्ग खस्ताहाल है। इस मार्ग पर गांव नीची नकुड़, हसनपुर, जुड्डी, रसूलपुर व भट्टपुरा सहित कई गांव पड़े हैं। करीब एक माह पूर्व इस मार्ग के निर्माण के लिए सांसद प्रदीप चौधरी व विधायक मुकेश चौधरी ने शिलान्यास किया था, लेकिन अभी तक इस पर काम शुरू नही हो पाया है।
तीन राज्यों को जोड़ने वाला मार्ग जर्जर
मिर्जापुर क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाली सड़क बीते पांच सालों से टूटी पड़ी है। बरसात के मौसम में तो गढ्डों में पानी भरने पर सफर करना दुश्वार हो जाता है। ग्रामीण समाधान दिवस और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क को ठीक कराए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी है।

ये हो चुके है हादसे
भाभरी मोड़ पर सड़क उखड़ी होने से बाइक सवार शामली के हिरणवाडा गांव निवासी राजपाल और उसकी सात साल की पौत्री सृष्टि की मौत हो गई थी।
फतेहपुर के पास गड्ढे में बाइक के आने से पीछे से ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रेहडी निवासी अश्वनी की मौत हो गई थी।
सढ़ौली के पास जर्जर सड़क के कारण हुए सड़क हादसे में हैदर और अमजा की मृत्यु हो गई थी।
सरसावा के पास गड्ढे के कारण बाइक पर पीछे बैठी महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई थी।
जनपद की सड़कों में गड्ढे है। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाए जाने का अभियान जारी है, जिन जगहों पर सड़कों में गड्ढे बन गए हैं, उनको जल्द ठीक कराकर लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रयास है कि बरसात से पहले गड्ढे भर दिए जाएंगे। -सनत गुप्त ऋषि, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

गंगोह गुडछप्पर मार्ग का जर्जर रास्ता

गंगोह गुडछप्पर मार्ग का जर्जर रास्ता- फोटो : SAHARANPUR

गड़ढो में तब्दील सरसावा मार्ग में भरा पानी

गड़ढो में तब्दील सरसावा मार्ग में भरा पानी- फोटो : SAHARANPUR

क्षतिग्रस्त देवबंद मकबरा मार्ग से गुजरते लोग

क्षतिग्रस्त देवबंद मकबरा मार्ग से गुजरते लोग- फोटो : SAHARANPUR

खस्ता हाल में नकुड़ गोकुल मार्ग

खस्ता हाल में नकुड़ गोकुल मार्ग- फोटो : SAHARANPUR

गंदेवड़ चिलकाना मार्ग में हुऐ गहरे गड़ढे

गंदेवड़ चिलकाना मार्ग में हुऐ गहरे गड़ढे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed