फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The circle appeared around the sun, people shocked

सूर्य के चारों ओर दिखाई दिया घेरा, लोग हैरान

Tue, 01 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The circle appeared around the sun, people shocked
बेहट(सहारनपुर)। सूर्य के चारों तरफ मंगलवार को एक गोला बना देख लोग हैरान हो गए। ज्योतिषाचार्यों का दावा है कि सूर्य मंडल (चारों ओर रिंग का बनना) दुर्लभ घटना है, जो सैकड़ों वर्षों में होती है। वहीं, भूगोल के प्रोफेसरों का कहना है कि यह सामान्य घटना है और सूर्य के आभा मंडल की वजह से घेरा बन जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूर्य के चारों तरफ घेरा बना हुआ था। जो दोपहर 1 बजकर 20 मिनट तक रहा। इस दुर्लभ दृश्य को जसमौर गांव निवासी पंडित संजय प्रपन्नाचार्य ने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया। उन्होंने बताया कि इसे सूर्य मंडल की घटना कहते हैं, जो कई सौ साल में एक बार होती है। सूर्य और चंद्रमा के चारों ओर मंडल का दिखाई देना शुभ संकेत नहीं है। सूर्य और चंद्र ग्रहण एक नियमित काल चक्र है, अपशकुन नहीं, परंतु सूर्य व चंद्रमा के चारों ओर मंडल का दिखाई देना आने वाले अशुभ की पूर्व सूचना है। उन्होंने बताया कि सूर्य मंडल पहले छोटे आकार में था और बाद में बड़े आकार का होकर अदृश्य हुआ है।
विज्ञापन

------
दावा: भागवत पुराण में मिलता है सूर्य मंडल का वर्णन
भागवत पुराण के प्रथम स्कंध के 14 वें अध्याय के श्लोक संख्या 10 से 20 तक युद्धिष्ठिर और भीमसेन के संवाद के रूप में अपशकुनों का वर्णन करते हुए युद्धिष्ठिर कहते हैं कि आकाश में उल्कापात, पृथ्वी में भूकंप, शरीरों में रोग, दिशाओं का धुंधली होना, बादलों का डरावनी आवाजों से गर्जना, अंधकार फैलाने वाली धूल भरी आंधी चलना, सूर्य की प्रभा का मंद पड़ना, आराधना स्थलों और तीर्थस्थलों का सूना होना, सूर्य और चंद्रमा के चारों ओर मंडल का दिखाई देना अच्छा संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्य का आभा मंडल है, बनता रहता है
सौर ऊर्जा ब्लैक स्पॉट के रूप में बढ़ती है, संभवत: नौ दिन बहुत गर्म रहने का यह प्रभाव है। यह सूरज का आभा मंडल है, जो समय समय पर बनता रहता है। -- डॉ. पीके शर्मा, भूगोल के सेवानिवृत्त प्रोफेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed