फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The cattle sheds of eight villagers caught fire, many lakhs were damaged

शफीपुर में आठ ग्रामीणों की पशुशालाओं में लगी आग, कई लाख का नुकसान

Thu, 21 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The cattle sheds of eight villagers caught fire, many lakhs were damaged
बेहट के शफीपुर में आग से खाक हुई पशुशाला - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव शफीपुर में आग लगने से आठ ग्रामीणों की छप्परनुमा पशुशालाएं, सैकड़ों क्विंटल भूसा और उनमें रखा सामान जल गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से पशुओं को बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण पता नहीं लगा। इससे ग्रामीणों को कई लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे जबरा पुत्र ध्यान सिंह के गांव के ही समीप स्थित छप्पररनुमा घेर में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग की लपटें उठने लगी। इसी बीच वहां रखी बुग्गी और भूसे ने आग पकड़ ली। इससे आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और आग फैल कर पास में स्थित करणवीर पुत्र जगमाल की पशुशाला और टीनशेड में रखा 20 क्विंटल भूसा, धर्मवीर पुत्र जगमाल की पशुशाला और टीनशेड में रखा 30 क्विंटल भूसा, जयपाल पुत्र दलेल का छप्परनुमा पशुशाला और बुग्गी में लदा 25 क्विंटल भूसा, अनिल पुत्र धूम सिंह की पशुशाला में रखा 10 क्विंटल भूसा, यशपाल पुत्र दलेल की टीनशेड और वहां रखा 14 क्विंटल भूसा, बलविंदर पुत्र जमना का छप्पपरनुमा घेर और वहां रखा 20 क्विंटल भूसा, जसबीर की पशुशाला में खड़ी बुग्गी और वहां रखा 20 क्विंटल भूसा जला गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विरेश पाल गिरि दमकल विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की।

बेहट के शफीपुर में आग बुझाता फायर ब्रिगेड कर्मी

बेहट के शफीपुर में आग बुझाता फायर ब्रिगेड कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed