फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The budget did not meet the expectations of the farmers

किसानों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा बजट

Thu, 26 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The budget did not meet the expectations of the farmers
सहारनपुर। योगी सरकार का बजट किसानों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका है। किसानों का कहना है कि ना तो निशुल्क बिजली देने का प्रावधान हुआ है और ना ही उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर अनुदान ही बढ़ाया गया है। किसानों की बजट पर प्रतिक्रिया।
विज्ञापन

बजट ने निराश किया
बजट में किसानों के लिए ना तो निशुल्क बिजली देने की घोषणा हुई और न ही कोई अन्य कल्याणकारी योजना। उम्मीद थी कि बजट में समय पर गन्ना मूल्य भुगतान और बकाया गन्ना मूल्य पर ब्याज दिलाने का प्रावधान होगा। ऐसा नहीं होने से यह बजट किसानों के लिए निराशाजनक है। - श्यामवीर त्यागी, प्रांतीय संयोजक (गन्ना), भारतीय किसान संघ।
विज्ञापन

उम्मीद पर खरा नहीं
बजट किसानों की उम्मीद पर खरा नहीं उतरा है। महंगाई और खेती में बढ़ती लागत को देखते हुए उर्वरकों और कीटनाशकों पर अनुदान को बढ़ाना चाहिए था। जिससे खेती की लागत को कम कर उसे किसानों के लिए लाभकारी बनाया जा सके। बजट से किसान संतुष्ट नहीं हैं। - चौधरी अशोक कुमार, जिला महासचिव, भारतीय किसान यूनियन।
विज्ञापन
विज्ञापन

निराशाजनक है बजट
किसानों को इस बजट से काफी उम्मीद थी, लेकिन किसानों और खेती की बेहतरी के लिए कोई खास घोषणा नहीं हुई। इससे किसान खुश नहीं हैं। कृषि यंत्रों से लेकर खेती में काम आने वाले सभी सामानों पर अनुदान को बढ़ाया जाना चाहिए था। - नीरज चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव, युवा भारतीय किसान यूनियन (अंबावत)।

अधिक थी उम्मीद
बजट में खेती के लिए कोई विशेष प्रोत्साहन योजना की घोषणा नहीं की गई। बजट को खेती किसानी के लिए अधिक कल्याणकारी बनाना चाहिए था। खेती पर प्रदेश की बड़ी जनसंख्या निर्भर है। बजट में खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रावधान किया जाना चाहिए था। - प्रदीप नंबरदार, जिलाध्यक्ष, भाकियू (सिंघानिया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed