{"_id":"5ded429f8ebc3e1beb5b25c1","slug":"the-bridegroom-crossed-the-railway-line-on-foot-to-bring-the-bride-saharanpur-news-mrt457737595","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे लाइन पैदल पार करके दुल्हन लाने गया दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे लाइन पैदल पार करके दुल्हन लाने गया दूल्हा
विज्ञापन
रेलवे की ओर से बन्द किया गया रास्ता
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। रेलवे अंडरपास बनाने के दौरान रेलवे की ओर से गहरी खाई खोदने और रेलवे फाटक बंद करने की वजह से बरात रुक गई। दूल्हा पैदल फाटक पारकर दुल्हन लेने के लिए गया तो बाराती आंचलिक रास्तों से पहुंचे। इधर, ग्रामीणों का संपर्क मार्ग बंद होने से उनका गुस्सा फूट पड़ा और जमकर हंगामा प्रदर्शन किया।
सरसावा में रेलवे अंडरपास का निर्माण करा रहा है। इसके लिए रेलवे की ओर ब्लॉक भी लिया गया है। इसी दौरान ग्राम भिक्कनपुर निवासी रामधन पुत्र मदन की बारात भी आ पहुंची जो नागल जा रही थी। रास्ता बंद होने के कारण दूल्हे रामधन को मजबूरन पैदल ही फाटक पार सड़क पर आना पड़ा तथा दूसरी गाड़ी में सवार होकर दूसरी ओर से रवाना होना पड़ा, जबकि बरात में शामिल अन्य मेहमान अन्य गाडिय़ों में बैठकर आंचलिक रास्तों से निकले। वहीं, रेलवे अंबाला रोड के समानांतर पुराने रेलवे ट्रैक के बराबर में नए ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है। अंबाला रोड पर वन विभाग की चौकी के पास पुराने ट्रैक पर ग्राम भिक्कनपुर गांव के रास्ते पर रेलवे फाटक बना हुआ है। शनिवार को रेल कर्मियों ने क्रॉसिंग के पास भिक्कनपुर गांव की सड़क पर गहरी खाई खोदकर रास्ता ब्लॉक कर दिया था। रविवार को सुबह रास्ता बंद करने की जानकारी मिलते ही दर्जनों की संख्या में ग्रामीण फाटक पर पहुंचे तथा सड़क बंद करने का विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे अरविंद चौधरी, रणवीर चौधरी, ग्राम प्रधान छापुर बबलू चौधरी आदि ने कहा कि ग्राम भिक्कनपुर में सहकारी चीनी मिल सरसावा का गन्ना क्रय केंद्र बना हुआ है जिस पर भिक्कनपुर, छापुर, जलालपुर तथा बिन्नाखेड़ी करीब आधा दर्जन गांवों के हजारों किसान गन्ना सप्लाई करते है और क्रय केंद्र से सारा गन्ना बड़े वाहनों में लदकर चीनी मिल भेजा जाता है और मिल में गन्ना ले जाने तथा ग्रामीणों द्वारा सामान्य रूप से प्रयोग में लाने का ये एकमात्र रास्ता है, लेकिन रास्ता बंद होने उसकी गन्ने की सप्लाई बाधित हो गई है। साथ उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के धरने की जानकारी मिलने पर समीप ही अंडरपास का निर्माण देख रहे एक अधिकारी ग्रामीणों के बीच पहुंचे। अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि यदि सोमवार तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता वह धरना देने को मजबूर होंगे। इस मौके पर संजय चौधरी, रोशनलाल, महेंद्र सिंह, रविंद्र चौधरी, अरुण, जगपाल, नरेशपाल, अमन, सुरेशपाल, मांगेराम, प्रदीप, अशोक चौधरी आदि दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

रास्ता बंद होने के कारण पैदल आ रहा दूल्हा- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन