फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The annual Gajrth festival final

वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा का धूमधाम से समापन

Tue, 25 Oct 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
The annual Gajrth festival final
जैन बाग स्थित जैन मंदिर से निकली गजरथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा आज उत्कर्ष एवं आध्यात्मिक ढंग से वापसी के लिए निकाली गई। 
विज्ञापन


जैन बाग वीर नगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर जी से आज वापसी के लिए श्री दिगंबर जैन वार्षिक गज रथ महोत्सव यात्रा का शुभारंभ जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, चौधरी अनिल जैन ने किया। यात्रा में हाथियों पर कुबेर अंकुर जैन, सौधर्म इंद्र सुमित जैन, चक्रवर्ती इंद्र संजय जैन सपरिवार सवार थे।

शोभायात्रा में मार्मिक झांकी  के अलावा इंद्र द्वारा प्रभु के बालक रूप को ऐरावत पर ले जाते हुए कई धार्मिक झांकियों ने सभी को मंत्र मुग्ध किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सामाजिक झांकी सभी के द्वारा सराही गई। यात्रा के अंत में सबसे पीछे स्वर्ण मंडित 17 फुट ऊंचा श्रीजी का रथ चल रहा था।
विज्ञापन


श्रीजी के रथ के आगे श्रद्धालु भक्ति भाव पूर्वक करतल ध्वनि के साथ श्रीजी की स्तुति कर रहे थे। वहीं, नगर में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा श्रीजी की आरती करने की होड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा का कई स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा में 17 फुट ऊंचे स्वर्णमंडित गजरथ पर श्रीजी के ख्वासी की भूमिका का निर्वाह करने का अवसर सचिन जैन को प्राप्त हुआ, वहीं इंद्र के रूप में राजा जैन, आकाश जैन श्रीजी के दोनों ओर चंवर झुला रहे थे।

खजांची बनने का सौभाग्य सुनील जैन राणा, श्रीपाल जैन, अजित जैन, संदीप जैन को मिला। घंटी की सीट सतेंद्र जैन, श्रीयांस जैन, अजित जैन, अनिल जैन, वैभव जैन, सुरेंद्र जैन, टीटी जैन, मनोज जैन, नवीन जैन, पारस जैन को मिली। सारथी बनने का सौभाग्य जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, चंद्र जैन, मुकेश जैन, राजीव जैन, दीपक जैन, मनोज जैन, आशीष जैन, अनिल जैन, मुख्य संयोजक तरस तृप्त जैन ,राजीव जैन, विशाल जैन, मुकेश जैन, राकेश जैन , विपिन जैन, प्रकाम जैन, संजय जैन, अरूण जैन, अमित जैन दादू, संदीप जैन, जयदीप जैन आदि को मिला। यात्रा का संचालन विजेंद्र जैन, रवि प्रकाश जैन, कुलभूषण जैन ने किया। 


इस दौरान अमित जैन दादू, जेडी जैन, आरसी जैन, अखिलेश जैन, मनोज जैन, अनिल जैन, संजीव जैन बब्बू, वैभव जैन, नीरज जैन, विवेक जैन, राकेश जैन, आदीश जैन, मुकेश जैन, अजय जैन, आशीष जैन, राजीव जैन, विशाल जैन, सुरेंद्र जैन, सुभाष जैन, जयदीप जैन, बिन्नी जैन, रूपेश जैन, विजेश जैन छोटा, मोनू, संजय जैन, देव कुमार जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed