{"_id":"61c21dfa659aaa04f0273a46","slug":"thappul-s-youth-murdered-in-bhainsrau-s-forest-saharanpur-news-mrt5700610105","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाप्पुल के युवक की भैंसराऊ के जंगल में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाप्पुल के युवक की भैंसराऊ के जंगल में हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसका शव फतेहपुर थाना क्षेत्र में गांव भैंसराऊ के जंगल में हाईवे से सौ मीटर अंदर पड़ा मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की सूचना के बाद मृतक के परिजन रोते बिखलते थाने पहुंचे। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी थाने पहुंच चौबीस घंटे में खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि छुटमलपुर से सटे गांव भैंसराऊ के जंगल में एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है। इसके बाद थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक का पिट्ठू बैग भी उसके पास पड़ा था। शव की जांच पड़ताल के काफी देर बाद भी काफी देर बाद भी उसकी पहचान नहीं हुई तो पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव सहारनपुर भेज दिया। देर शाम उसकी पहचान अनुसूचित जाति के शुभम (22) श्यामलाल निवासी थाप्पुल थाना बिहारीगढ़ के रुप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। शुभम की हत्या की सूचना के बाद परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि शुभम बिहारीगढ़ के पेंचो रेस्टोरेंट में वेटर की नौकरी करता था। वह कई-कई दिन घर नहीं आता था।
इसी दौरान आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज, बेहट विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद पेगवाल, रोबिन कर्णवाल, नगर अध्यक्ष दानिश गौड़, कमल किशोर, सचिन कर्णवाल, रविंद्र कुमार आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। उधर, एसओ सतेंद्र नागर ने बताया कि युवक की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मौत किस तरह हुई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।