{"_id":"627e9b4a381108515e6b0075","slug":"terrorized-with-a-gun-and-raped-the-teenager-saharanpur-news-mrt5883522180","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखा आतंकित कर किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा दिखा आतंकित कर किशोरी से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागल (सहारनपुर)। खेत में मजदूरी करने गई किशोरी से तमंचे के बल पर युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह खेतों के रास्ते फरार हो गया। मामले में हिंदू संगठन के लोगों ने प्रभारी निरीक्षक से मिलकर कड़ी कार्रवाई करने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी अपनी पड़ोसन के साथ किसान के खेत में मजदूरी के लिए गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे गांव का ही दूसरे संप्रदाय का युवक खेत पर पहुंचा एवं किशोरी से छेड़खानी करने लगा। उसके विरोध करने पर आरोपी ने तमंचे से आतंकित कर उसे खेत में खींच लिया एवं उसके साथ दुराचार किया। किशोरी के साथ मौजूद महिला ने विरोध किया तो उसे भी तमंचा दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी। इसी दौरान किशोरी द्वारा शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गया। इसके बाद किशोरी अपने परिजनों को लेकर थाने पहुंची जहां उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र गौतम ने बताया कि आरोपी आलिम पुत्र शब्बीरा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे पकड़ लिया गया है। उधर, प्रकरण को लेकर बाला सुंदरी मंदिर देवबंद के अध्यक्ष पंडित सत्येंद्र शर्मा, हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय एवं शिवाजी सेना के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।