{"_id":"5942e3434f1c1b91058b4568","slug":"tension-of-police-from-the-bhim-army-s-protest-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी के प्रदर्शन की तारीखों से पुलिस को टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी के प्रदर्शन की तारीखों से पुलिस को टेंशन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीम आर्मी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर प्रदर्शन की तारीखों का ऐसा पासा फेंका है कि पुलिस उलझ गई है। भीम आर्मी ने पुलिस को उलझाने के लिए सोशल मीडिया पर 17, 18 और 20 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए पोस्ट की है। जिसमें लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है। सर्वाधिक पोस्ट 18 जून के लिए की गई है।
भीम आर्मी की ओर से पहले 17 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। भीम आर्मी से जुड़े हरियाणा के सतपाल तंवर ने सोशल मीडिया पर और लोगों को फोन कर 17 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की।
अभी पुलिस इसके संदर्भ में तैयारी कर ही रही थी, कि चंद्रशेखर की मां कमलेश ने 18 को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का एलान कर दिया। जिससे कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई। सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट शुरू हो गए और जंतर-मंतर पर पहुंचने की अपील की जाने लगी।
विज्ञापन
पुलिस इस कन्फ्यूजन को दूर करने का प्रयास ही कर रही थी कि अचानक सोशल मीडिया पर 20 जून को प्रदर्शन करने के पोस्ट आने शुरू हो गए। तीनों अलग-अलग तारीखों में जंतर-मंतर पर भीम आर्मी की ओर से ही अपील की गई।
जिसने पुलिस को घुमा कर रख दिया। 17 जून के लिए कमलेश की ओर से समता अंबेडकर एकता मंच और समता सैनिक दल द्वारा अपील की गई। इसमें 16 लोगों के मोबाइल नंबर भी दिए गए। 18 जून के प्रदर्शन के लिए खुद कमलेश देवी का 23 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें 18 जून को लोगों से जंतर-मंतर पर पहुंचने की अपील की गई।
उसके बाद फिर से कमलेश देवी और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन एवं अन्य पदाधिकारियों की ओर से 20 जून के प्रदर्शन के लिए अपील की है। इन तारीखों के चक्कर में पुलिस पूरी तरह से उलझ गई है।
पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि प्रदर्शन किस तारीख को होना है। भीम आर्मी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए तीन तारीखों की पोस्ट वायरल की हैं। हालांकि सबसे अधिक अपीलें 18 जून के लिए की गई हैं। इस पर ज्यादा जोर है।
होर्डिंग, पोस्टर, संदेश किए गए हैं पोस्ट
भीम आर्मी की ओर से 17, 18 और 20 तरीखों में प्रदर्शन के लिए होर्डिंग नुमा, पोस्टरनुमा और संदेश से लगभग 1800 पोस्ट जारी की गईं हैं। इनमें 192 पोस्ट तो होर्डिंगनुमा अपील की हैं। 600 पोस्ट पोस्टर नुमा हैं और लगभग 1000 संदेश पोस्ट किए गए हैं।
तीनों तारीखों पर पुलिस की निगाहें
पुलिस अब तीनों तारीखों पर ही नजर रखे हुए है और तीनों तारीखों के लिए अपनी तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस मानकर चल रही है कि 17 जून को भीम आर्मी के पदाधिकारी सिर्फ बैठकें करेंगे। प्रदर्शन 18 जून को होने की संभावना है। 20 जून को संभवत: भीम आर्मी के पदाधिकारी आगे के लिए बैठक कर निर्णय ले सकते हैं।