{"_id":"619fd374179e1820551e1ecf","slug":"tenders-were-made-for-the-reconstruction-of-proper-roads-questions-raised-saharanpur-news-mrt5663521116","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुरुस्त सड़कों के पुनर्निर्माण के कर दिए टेंडर, उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुरुस्त सड़कों के पुनर्निर्माण के कर दिए टेंडर, उठे सवाल
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने हाल ही में वार्ड नंबर 21 में 15वें वित्त से 106 कार्य पास किए हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई कार्यों पर स्थानीय पार्षद ही ने सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि कई सड़कें दुरुस्त होने के बावजूद उन पर पैसा खर्च कर धन की बर्बादी की जा रही है। इस संबंध में नगरायुक्त को भी पत्र लिखा गया है।
पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि उनके वार्ड में राजविहार कॉलोनी है, जिसमें गेट नंबर एक से गेट नंबर तीन तक मुश्किल से चार से पांच छोटे गड्ढे बने हुए हैं। बाकी पूरी सड़क दुरुस्त है, जिसके दोनों साइड में कुछ ही समय पहले टाइल्स बिछाई गई थीं। नगर निगम ने उक्त सड़कों को दोबारा बनाने के लिए टेंडर पास कर दिया है। टेंडर में गेट नंबर एक से गेट नंबर तीन तक क्षतिग्रस्त सड़कों पर हॉट मिक्स प्लांट द्वारा सड़क निर्माण कराने की बात कही गई है। जिसके पुनर्निर्माण पर 33,48345 रुपये खर्च किए जाएंगे। प्रदीप का कहना है कि नगर निगम के खजाने में पहले ही कमी आ चुकी है। ऐसे में बिना जरूरत के सड़कों पर पैसा खर्च कर नगर निगम पैसे की बर्बादी कर रहा है। जिसे नगर निगम और जनहित में रोका जाना चाहिए। प्रदीप ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने नगरायुक्त से शिकायत की है। लेटर हेड पर लिखकर देने के साथ ही व्हाट्सएप पर भी शिकायत की गई है।
नगरायुक्त के निर्देश पर हमने राजविहार की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया है, जो जगह-जगह से टूट चुकी हैं, जिन पर बीसी डाली जानी है। यदि बीसी नहीं डाली गई तो आने वाले समय में सड़कों को पूरी तरह दोबारा बनाना होगा। जिस पर और अधिक धन खर्च होगा।
विज्ञापन
आलोक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, निर्माण विभाग, नगर निगम।