फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ten injured including driver operator in roadways bus collision

रोडवेज बसों की टक्कर में चालक परिचालक सहित दस घायल

Tue, 14 Sep 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ten injured including driver operator in roadways bus collision
रोडवेज बसों की टक्कर में घायल यात्री - फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून हाईवे पर गणेशपुर के निकट रोडवेज परिवहन निगम की दो बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें चालक परिचालक सहित दस लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने फतेहपुर सीएचसी भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

घटना मंगलवार की दोपहर 12 बजे की है। मेरठ डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 15 बीटी 4487 देहरादून जा रही थी। गणेशपुर के पास उसकी टक्कर सामने से आ रही छुटमलपुर डिपो की बस संख्या यूपी 11 एटी 2581 से हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में आनंदी पत्नी हरेंद्र निवासी रूप बिहार सहारनपुर, विकास पुत्र चंद्रपाल निवासी रामा पार्क उत्तम नगर दिल्ली, रिहाना पत्नी महबूब निवासी डोईवाला देहरादून, मुकेश पुत्र शंकरलाल निवासी सेलाकुई देहरादून, पवन कुमार पुत्र ओमवीर निवासी अलावलपुर मोहरा कलां मुजफ्फरनगर, उस्मान पुत्र फैजान निवासी थाना मंडी सहारनपुर, पंकज पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी डोईवाला देहरादून, दीपक पुत्र कर्म सिंह निवासी सोना अर्जुनपुर नानौता, फजलु निवासी नई आबादी थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर और महबूब पुत्र जान मोहम्मद निवासी तेलीवाला डोईवाला देहरादून घायल हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया दोनों बसों को कब्जे में लिया है। अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस

दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed