{"_id":"607494ce8ebc3ef10744e71b","slug":"temperature-will-be-measured-first-then-you-will-be-able-to-vote-saharanpur-news-mrt53421386","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले नापा जाएगा तापमान, तब कर सकेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले नापा जाएगा तापमान, तब कर सकेंगे मतदान
विज्ञापन
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरा पालन किया जाएगा। मतदान करने पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग होगी और तापमान चेक किया जाएगा। यदि तापमान बढ़ा मिला तो तत्काल वह व्यक्ति मतदान नहीं कर सकेगा। इसके लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क बनेगी। साथ ही प्रत्येक केंद्र को मंगलवार (आज) सैनिटाइज कराया जाएगा।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कारोना से बचाव के मद्देनजर प्रत्येक मतदान केंद्र पर कोविड हेल्प डेस्क पर चिकित्सक, आशा या एएनएम थर्मल स्केनर के साथ मौजूद रहेंगी। मतदान केंद्र पर मतदाता का तापमान चेक करेंगे। यदि किसी मतदाता का तापमान बढ़ा हुआ मिला को 20 मिनट बाद दोबारा से तापमान चेक होगा। दोबारा भी तापमान बढ़ा हुआ पाया गया तो उसे अग्रिम जांच के लिए चिकित्सकों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ पर हैंड सैनिटाइजर, लिक्विड साबुन, मास्क एवं ग्लब्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।
उन्होंने मंगलवार शाम तक जिले के सभी 1236 मतदान केंद्रों को सैनिटाइज कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान कार्मिकों को कोविड गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करना है।