फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperature dropped due to rain, waterlogging and mud became trouble in the city

बारिश से तापमान गिरा, शहर में जलभराव और कीचड़ बना मुसीबत

Thu, 15 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to rain, waterlogging and mud became trouble in the city
सहारनपुर के गुरूद्वारा रोड पर बरसात के बाद कीचड़ में तब्दील हुई सड़क - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दिन भर की बूंदाबांदी से एक ओर जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं शहर में सीवर के लिए खोदकर छोड़ी गई सड़कों पर जलभराव और कीचड़ लोगों के लिए आफत बन गया। राहगीरों को गुजरने में परेेशानियों का सामना करना पड़ा। अगले दो से तीन दिन भी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह आसमान काली घटाओं से घिरा रहा। करीब छह बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो दस बजे तक होती रही। इसके बाद फिर से बारिश रुक गई, लेकिन आधा घंटा बाद फिर से बारिश हुई। 11:30 बजे बारिश रुकने के बाद दोपहर एक बजे झमाझम बारिश हुई। बेहट रोड क्षेत्र में बारिश तेज थी। जिसकी वजह से सड़कों पर जलभराव हो गया। इसी प्रकार दिन भर होती रही बारिश की वजह से शहर में कई मार्गों और कॉलोनियों में जलभराव नजर आया। सीवर डालने के बाद ऐसे ही छोड़ी गई अंबाला रोड और देहरादून रोड पर कीचड़ और जलभराव के कारण राहगीरों को निकलने में परेशानी रही। बड़े वाहनों की आवाजाही एक ही साइड से करनी पड़ी। जैन कॉलेज रोड पर ट्रेजरी के सामने पेड़ का टहना टूटकर गिरा। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। दिन भर बादलों के छाए रहने और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जो अधिकतम तापमान बुधवार को 34.4 था वह बृहस्पतिवार को 30.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन

मेला गुघाल में नहीं पहुंचे लोग
मेला गुघाल की सभी सड़कें कच्ची हैं। मेले से पहले इन सड़कों को समतल करने के लिए नगर निगम ने मिट्टी डलवाई थी, जो ठीक से जमी नहीं है। ऐसे में बारिश की वजह से उक्त मिट्टी कीचड़ में बदल गई है। सप्ताहभर पहले भी बारिश से ऐसा ही हुआ था। कीचड़ की वजह से लोग बृहस्पतिवार को मेला घूमने नहीं गए। इसकी वजह से दुकानदारों में मायूसी है। क्योंकि दुकानदारों ने मेले में मोटी रकम देकर दुकानों की जगह ली हुई है, जिनका प्रतिदिन का किराया ही चार से पांच हजार रुपये बैठ रहा है। ऐसे में एक भी दिन ग्राहक नहीं आने से उनकी दुकानदारी पर प्रभाव पड़ रहा है।

सहारनपुर में घंटाघर से अंबाला रोड पर बरसात के बाद कीचड़ और जलभराव व तब्दील हुई सड़क

सहारनपुर में घंटाघर से अंबाला रोड पर बरसात के बाद कीचड़ और जलभराव व तब्दील हुई सड़क- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में अंबाला रोड पर बरसात के बाद जलभराव व तब्दील हुई सड़क

सहारनपुर में अंबाला रोड पर बरसात के बाद जलभराव व तब्दील हुई सड़क- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में रायवाला की कपड़ा मार्केट पर बरसात के बाद कीचड़ और जलभराव व तब्दील हुई सड़क

सहारनपुर में रायवाला की कपड़ा मार्केट पर बरसात के बाद कीचड़ और जलभराव व तब्दील हुई सड़क- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed