फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Temperature dropped, dense clouds remained throughout the day, people were shivering

Saharanpur News: तापमान में गिरावट, दिनभर छाए रहे घने बादल, ठिठुर रहे लोग

Sun, 04 Jan 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped, dense clouds remained throughout the day, people were shivering
सहारनपुर में कड़ाके की ठंड के चलते दिन में ही अलाव के सहारे बैठे लोग
सहारनपुर। दिनभर बादल छाए रहने और शीतलहर चलने से शनिवार को न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में गिरावट रही। दिनभर लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

जनपद में 30 दिसंबर को सबसे अधिक सर्दी रही थी, जिसमें न्यूनतम तापमान अभी तक के सबसे निम्न स्तर 05 और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा था, लेकिन उसके बाद से तापमान बढ़ रहा था। एक जनवरी को न्यूनतम तापमान बढ़कर 07 और अधिकतम तापमान 16 पर पहुंच गया था। एक जनवरी के बाद तापमान में फिर से गिरावट है। दो जनवरी को न्यूनतम तापमान 06 और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो शनिवार को गिरकर न्यूनतम 5.5 और अधिकतम 13 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ऐसे में सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। सर्दी से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में पैक होकर घूम रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने का अनुमान जताया है।

------
रैन बसेरे में अव्यवस्था देख नाराज हुए नगर आयुक्त
नगर आयुक्त शिपू गिरि ने शुक्रवार की रात दस बजे नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। जनमंच परिसर स्थित स्थायी व दूसरे अस्थायी रैन बसेरे में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली, लेकिन स्टेशन के बाहर अस्थायी रैन बसेरे में व्यवस्थाएं ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। रैन बसेरे की व्यवस्था में लगे कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

------
बीते आठ दिन का तापमान



तिथि-------न्यूनतम---अधिकतम
03 जनवरी---5.5------13

02 जनवरी---06-------14

01 जनवरी---07-------16
31 दिसंबर---5.5-------13

30 दिसंबर---06-------12

29 दिसंबर---05-------11
28 दिसंबर---05-------13.5
27 दिसंबर---10-------17.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed