{"_id":"69614f0637ecfd26740120f4","slug":"temperature-dropped-again-shivered-with-cold-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-166892-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फिर गिरा तापमान, सर्दी ने कंपकंपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फिर गिरा तापमान, सर्दी ने कंपकंपाया
Sat, 10 Jan 2026 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में घने कोहरे के बीच वाहनों पर जाते लोग
- फोटो : बालमुकुंद हत्याकांड का आरोपी अंकुश। संवाद
सहारनपुर। तापमान में गिरावट के कारण शुक्रवार सीजन का अभी तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। आलम यह रहा कि लोग सर्दी से कांपते नजर आए।
एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अच्छी धूप निकलने की वजह न्यूनतम तापमान 05 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा था, लेकिन रात दस बजे के बाद कोहरा आना शुरू हो गया था। शुक्रवार की सुबह जब लोग जगे तो घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता देहात में 40 से 50 मीटर और शहर में 100 मीटर तक रही। एक समय लग रहा था कि धूप नहीं निकलेगी, लेकिन सुबह दस बजे कोहरा छंटना शुरू हुआ, जिसके बाद हल्की धूप निकल आई।
दोपहर 12 बजे तक अच्छी धूप खिली थी, लेकिन शीतलहर चलने की वजह से सर्दी से कोई खास राहत महसूस नहीं हुई। न्यूनतम तापमान .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही और वह 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने ने शनिवार और रविवार को दिनभर कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। तापमान में गिरावट की आशंका है।
-- -- --
बीते सात दिन का तापमान
तिथि-- -- -- न्यूनतम-- -अधिकतम
09 जनवरी-- -4.5-- -- -- 15.5
08 जनवरी-- -05-- -- -- -16
07 जनवरी-- -4.5-- -- -- 15.5
06 जनवरी-- -05-- -- -- -15.6
05 जनवरी-- -06-- -- -- -15
04 जनवरी-- -5.2-- -- -- 13
03 जनवरी-- -5.5-- -- -- 13
विज्ञापन
एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अच्छी धूप निकलने की वजह न्यूनतम तापमान 05 और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा था, लेकिन रात दस बजे के बाद कोहरा आना शुरू हो गया था। शुक्रवार की सुबह जब लोग जगे तो घना कोहरा छाया हुआ था। दृश्यता देहात में 40 से 50 मीटर और शहर में 100 मीटर तक रही। एक समय लग रहा था कि धूप नहीं निकलेगी, लेकिन सुबह दस बजे कोहरा छंटना शुरू हुआ, जिसके बाद हल्की धूप निकल आई।
दोपहर 12 बजे तक अच्छी धूप खिली थी, लेकिन शीतलहर चलने की वजह से सर्दी से कोई खास राहत महसूस नहीं हुई। न्यूनतम तापमान .5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम तापमान में भी .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही और वह 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने ने शनिवार और रविवार को दिनभर कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। तापमान में गिरावट की आशंका है।
विज्ञापन
बीते सात दिन का तापमान
तिथि
09 जनवरी
08 जनवरी
07 जनवरी
06 जनवरी
05 जनवरी
04 जनवरी
03 जनवरी