फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Teenager murdered with a knife in enmity

रंजिश में किशोर की चाकू से गोद कर हत्या

Wed, 02 Feb 2022 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Teenager murdered with a knife in enmity
नूनाबड़ी में विलाप करती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
बड़गांव (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी में पुरानी रंजिश के चलते बुधवार की तड़के घेर में सोते समय 16 वर्षीय किशोर की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी देहात अतुल शर्मा और सीओ ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा गया। मृतक के भाई ने पांच नामजद सहित सात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नूनाबड़ी में बुधवार की सुबह चार बजे आस मोहम्मद के बेटे आशू उर्फ आसिफ (16) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। खेत से लौटे मृतक के भाई ने उसके शव को देख कर शोर मचाया तो मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। घटना के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। किशोर की हत्या की सूचना पर एसपी देहात अतुल शर्मा, देवबंद सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच पड़ताल की। इसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा।
विज्ञापन

मृतक के भाई राशिद की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी भूरा पुत्र सलीमू, उसमान पुत्र भूरा, लीला उर्फ मोबीन पुत्र सलामू, सलीम पुत्र लीला व इनाम पुत्र खलील सहित दो अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। सीओ देवबंद दुर्गाप्रसाद तिवारी ने बताया कि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले हुई हत्या की रंजिश में हुआ कत्ल
- आशु के पिता और दो भाई जिला बदर हैं
बड़गांव। करीब दो वर्ष पूर्व नूनाबड़ी गांव निवासी अहसान के पुत्र फारूख (20) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसमें मृतक के पिता आस मोहम्मद पुत्र नियाज सहित मृतक के दो भाइयों को नामजद किया गया था। इसी रंजिश में आसिफ की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार ये तीनों आरोपी जिला बदर हैं।
छह भाई बहनों में पांचवें नंबर का था आसिफ
बड़गांव। आसिफ छह भाई बहनों में पांचवें नंबर का था। उसकी हत्या के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जिसने भी आसिफ की हत्या के बारे में सुना वह सन्न रह गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने आसिफ के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी और सजा दिलाने की मांग की है।

पुरानी रंजिश के चलते हत्या हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही पांच नामजद और दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। हत्यारोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी

आसिफ का फाइल फोटो

आसिफ का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed