फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Technical faults caused power outages in the Badgaon and Biharigarh areas.

Saharanpur News: तकनीकी खामियों से बड़गांव और बिहारीगढ़ क्षेत्रों में गुल रही बिजली

Sun, 21 Dec 2025 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Technical faults caused power outages in the Badgaon and Biharigarh areas.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़गांव/बिहारीगढ़। बिजली की हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आने की वजह से बड़गांव कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों की बिजली 12 घंटे तक बंद पड़ी रही। उधर, बिहारीगढ़ क्षेत्र के दर्जन भर गांवों की बिजली आपूर्ति रात से बंद पड़ी है।
बड़गांव में शुक्रवार आधी रात को बिजलीघर में तकनीकी खराब आने के बाद कस्बे और आस पास के गांवों की बिजली गुल हो गई थी। रात एक बजे गायब हुई आपूर्ति शनिवार दोपहर दो बजे तक ठप पड़ी रही। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने फोन तक नहीं मिले। उपभोक्ता यह जानने के लिए परेशान रहे कि बिजली कब तक आएगी। विद्युत निगम के जेई मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात 220 केवीए की लाइन में अचानक हुई तकनीकी खराबी के बाद आपूर्ति बंद हो गई थी। तकनीकी खराबी तलाशने में काफी वक्त लग गया। शनिवार दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

बिहारीगढ़ क्षेत्र में विद्युत वितरण उपकेंद्र तोता टांडा से जुड़े क्षेत्र के दर्जन भर गांवों की बिजली आपूर्ति 33 केवी की लाइन में फाल्ट आने के कारण दिन भर ठप पड़ी रही। इसके चलते ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। मनोहरपुर, तोता टांडा, सुंदरपुर, गणेशपुर, खुशहालीपुर, भगवतपुर, टांडा मानसिंह, घेर कर्मा, बादशाहपुर, इस्माइलपुर आदि गांवों में दिन भर आपूर्ति गुल रही। शनिवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति ठप पड़ी रही। उधर, जेई लोकेश कुमार ने बताया कि 33 केवीए की लाइन में फाल्ट आने से आपूर्ति बंद है। जल्द ही फाल्ट तलाश कर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed